• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत

Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत

Xiaomi Mijia Floor Lamp में RGB और WRGB के दो लाइटिंग सिस्टम दिए गए हैं। यह 16 मिलियन कलर्स, 18 लाइटिंग इफेक्ट्स और स्मार्टफोन कंट्रोल सपोर्ट के साथ आता है।

Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia Floor Lamp में RGB और WRGB लाइटिंग के साथ मिलते हैं 18 इफेक्ट्स

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Floor Lamp में RGB और WRGB के दो लाइटिंग सिस्टम
  • स्मार्ट फ्लोर लैंप में 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स
  • क्राउडफंडिंग के दौरान चीन में करीब 10 हजार रुपये कीमत
विज्ञापन

Xiaomi ने अपना नया Mijia Floor Lamp लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप है, जिसे घर के लिविंग रूम और बेडरूम में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि इसमें RGB और WRGB के दो अलग-अलग लाइटिंग सिस्टम दिए गए हैं। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों लाइट सोर्स को अलग-अलग या एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 16 मिलियन कलर्स, 18 लाइटिंग इफेक्ट्सऔर 1 से 100 प्रतिशत तक ब्राइटनेस एडजस्ट करने का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा इसे Mi Home App और वॉयस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

Xiaomi Mijia Floor Lamp में डुअल लाइट सोर्स दिया गया है। इसका RGB लाइट सोर्स कस्टम IC LED का इस्तेमाल करता है, जो 16 मिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। इसका इस्तेमाल कमरे में अलग-अलग कलर की एंबिएंट लाइटिंग के लिए किया जा सकता है। वहीं, दूसरा लाइट सोर्स WRGB हाई-एफिशिएंसी LED के साथ आता है, जो सॉफ्ट और प्रैक्टिकल लाइटिंग देने के लिए तैयार किया गया है। दोनों लाइट सोर्स को अलग-अलग या एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस स्मार्ट फ्लोर लैंप में कुल 18 बिल्ट-इन लाइटिंग इफेक्ट्स दिए गए हैं। इनमें 10 स्टैटिक और 8 डायनामिक इफेक्ट्स शामिल हैं। स्टैटिक इफेक्ट्स में सनसेट, मेडिटेशन, रीडिंग और नाइट लाइट जैसे ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, डायनामिक इफेक्ट्स में ऑरोरा, फ्लोइंग लाइट और ब्रीदिंग पैटर्न्स जैसे इफेक्ट शामिल हैं। इसमें 1 से 100 प्रतिशत तक ब्राइटनेस एडजस्ट की जा सकती है। इसके अलावा कलर टेम्परेचर को 1800K से 6500K के बीच सेट करने का ऑप्शन मिलता है।

Xiaomi के इस लैंप में स्मार्ट कंट्रोल के लिए Mi Home App का सपोर्ट दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स लाइटिंग इफेक्ट्स, ब्राइटनेस और कलर टेम्परेचर को स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें नीचे की तरफ सर्कुलर टच रिंग भी दी गई है, जिससे लैंप को ऑन-ऑफ करने, ब्राइटनेस बदलने और लाइटिंग इफेक्ट्स स्विच करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यह XiaoAI Voice Commands और Xiaomi HyperOS इकोसिस्टम को भी सपोर्ट करता है। इसमें 2.4GHz Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलती है।

Xiaomi Mijia Floor Lamp को चीन में क्राउडफंडिंग के जरिए पेश किया गया है। इसकी रेगुलर कीमत 999 युआन (करीब 14,000 रुपये) रखी गई है, जबकि क्राउडफंडिंग के दौरान इसे 719 युआन (करीब 10,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसका मॉडल नंबर MJLD01YL है और इसकी रेटेड पावर 21W है। फिलहाल इसे Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने अभी भारत समेत दूसरे ग्लोबल मार्केट में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  2. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  3. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  5. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  6. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  7. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  8. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  9. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  10. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »