कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें

सर्दियों में नया Room Heater खरीदने की सोच रहे हैं? जानें Fan, Quartz और Oil Filled Radiator हीटर में अंतर, कमरे के साइज के हिसाब से सही Watt क्षमता और जरूरी सेफ्टी फीचर्स।

कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें

Photo Credit: AI Generated

सर्दियों में सही Room Heater चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

ख़ास बातें
  • कमरे के साइज के हिसाब से चुनें सही Watt क्षमता वाला हीटर
  • Fan, Quartz और Oil Filled Radiator हीटर के बीच समझें अंतर
  • बिजली की खपत और सुरक्षा फीचर्स देखकर ही करें हीटर की खरीदारी
विज्ञापन

सर्दियों का मौसम आने वाला है और ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग घरों में Room Heater का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में कई तरह के हीटर मिलते हैं, जिनकी कीमत, बिजली की खपत और काम करने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ हीटर तुरंत गर्म हवा देने का काम करते हैं, तो कुछ पूरे कमरे को धीरे-धीरे गर्म करते हैं। ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से सही हीटर चुनना जरूरी है। अगर आप भी इस सर्दी नया हीटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे न सिर्फ सही हीटर चुनने में मदद मिलेगी, बल्कि बिजली का बिल और सुरक्षा से जुड़ी परेशानियों से भी बच सकते हैं।

कितने तरह के होते हैं Room Heater?

बाजार में सबसे आम Fan Heater होते हैं। इनमें हीटिंग एलिमेंट की मदद से हवा गर्म होती है और पंखा उसे कमरे में फैलाता है। ये छोटे कमरों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं और जल्दी गर्मी देते हैं। वहीं, Halogen और Quartz Heater में हीटिंग ट्यूब या एलिमेंट के जरिए गर्मी मिलती है। ये सामने बैठने वाले व्यक्ति को जल्दी गर्माहट देते हैं, लेकिन पूरे कमरे को एक समान गर्म नहीं करते।

अगर आपको लंबे समय तक कमरे को गर्म रखना है, तो Oil Filled Radiator यानी OFR Heater पर विचार कर सकते हैं। इसमें तेल गर्म होकर रेडिएटर की सतह को गर्म करता है, जिससे कमरे में धीरे-धीरे गर्मी फैलती है। ये आमतौर पर Fan Heater की तुलना में महंगे और भारी होते हैं। इसके अलावा PTC Heater भी आते हैं, जिनमें खास सिरेमिक हीटिंग एलिमेंट का इस्तेमाल किया जाता है।

कमरे के साइज के हिसाब से चुनें हीटर

हीटर खरीदते समय कमरे का साइज जरूर देखें। छोटे कमरे के लिए कम क्षमता वाला फैन या PTC हीटर पर्याप्त हो सकता है। वहीं, मीडियम साइज के कमरे के लिए ज्यादा क्षमता वाला हीटर चुनना बेहतर रहेगा। बड़े कमरे या हॉल के लिए ज्यादा हीटिंग क्षमता वाले मॉडल की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, कमरे की ऊंचाई, खिड़कियों से आने वाली ठंडी हवा और इंसुलेशन का भी असर पड़ता है। 

कितने Watt का हीटर खरीदना सही?

हीटर की क्षमता Watt में बताई जाती है। बाजार में 800W, 1200W, 2000W और 2500W तक के हीटर मिलते हैं। आमतौर पर ज्यादा Watt वाला हीटर ज्यादा बिजली खर्च करता है। उदाहरण के लिए, 2000W यानी 2kW का हीटर एक घंटे चलाने पर करीब 2 यूनिट बिजली खर्च करेगा। अगर इसे रोज 5 घंटे चलाया जाए, तो एक दिन में करीब 10 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है। इसी तरह 1200W का हीटर एक घंटे में करीब 1.2 यूनिट बिजली इस्तेमाल करेगा। असल खपत हीटर के इस्तेमाल और उसके थर्मोस्टेट पर भी निर्भर करती है। वहीं, आप अपने रूम के साइज के हिसाब से भी Watt तय कर सकते हैं, जैसे;

- 100 वर्ग फीट तक का कमरा हो तो 800W से 1000W का हीटर
- 100 से 150 वर्ग फीट का कमरा हो तो 1200W से 1500W का हीटर
- 150 से 200 वर्ग फीट के कमरे में 1800W से 2000W का हीटर
- 200 वर्ग फीट से बड़ा कमरा हुआ तो 2000W से 2500W या उससे ज्यादा क्षमता वाला हीटर लेना सही ऑप्शन रहता है।

ये अनुमान सामान्य परिस्थितियों के लिए हैं। कमरे की ऊंचाई, खिड़कियों से आने वाली ठंडी हवा, इंसुलेशन और आपके इलाके के तापमान के हिसाब से जरूरत बदल सकती है।

बिजली का बिल बढ़ने से कैसे बचाएं?

हीटर खरीदते समय ऐसा मॉडल चुनें जिसमें Thermostat और अलग-अलग हीट सेटिंग्स का ऑप्शन हो। इससे जरूरत के हिसाब से तापमान कम-ज्यादा किया जा सकता है। कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने से गर्मी बाहर जाने से बचती है। हीटर को जरूरत के मुताबिक चलाएं और कमरे के पर्याप्त गर्म होने पर इसकी सेटिंग कम कर दें। ध्यान रखें कि ज्यादा Watt वाला हीटर हमेशा बेहतर नहीं होता, बल्कि कमरे के हिसाब से सही क्षमता चुनना जरूरी है।

हीटर में कौन-से सेफ्टी फीचर्स होने चाहिए?

हीटर खरीदते समय Overheat Protection और Tip-over Protection जैसे फीचर्स जरूर देखें। Overheat Protection की मदद से ज्यादा गर्म होने पर हीटर अपने आप बंद हो सकता है। वहीं, Tip-over Protection हीटर के गिरने पर उसे बंद करने में मदद करता है। इसके अलावा Thermostat, मजबूत बॉडी और अच्छी क्वालिटी की वायरिंग भी जरूरी है। अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो ऐसा हीटर चुनें जिसकी गर्म सतह तक उनकी सीधी पहुंच न हो।

हीटर इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां

हीटर को पर्दे, बिस्तर, सोफा या दूसरे ज्वलनशील सामान के पास न रखें। इसके ऊपर कपड़े सुखाने की कोशिश भी न करें। हीटर को ऐसे सॉकेट में लगाएं जो उसकी बिजली की जरूरत के हिसाब से सही हो। कमजोर एक्सटेंशन बोर्ड या मल्टी-प्लग का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि ज्यादा लोड से वायर गर्म हो सकती है। हीटर को चालू छोड़कर सोने या घर से बाहर जाने से बचें। साथ ही, कमरे में वेंटिलेशन का ध्यान रखें और हीटर के साथ मिलने वाले सुरक्षा निर्देशों को जरूर पढ़ें।

खरीदने से पहले अपनी जरूरत समझें

सही हीटर चुनने के लिए सबसे पहले यह तय करें कि आपको सिर्फ अपने आसपास गर्माहट चाहिए या पूरा कमरा गर्म करना है। कम समय के लिए इस्तेमाल करना है तो Fan या Quartz Heater काम आ सकता है, जबकि लंबे समय तक कमरे को गर्म रखने के लिए OFR पर विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही कमरे का साइज, हीटर की Watt क्षमता, बिजली की खपत और सुरक्षा फीचर्स को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »