₹15,000 के बजट में 5जी स्मार्टफोन में AI+ Nova 2 Neo 5G, Motorola G37 5G, Poco C85X 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G शामिल हैं।
Photo Credit: Lava
Lava Virat V1 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
दिवाली की सेल खत्म हो गई है, लेकिन अभी भी भाई दूज के मौके पर ई-कॉमर्स साइट पर स्मार्टफोन अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। अगर आप ₹15,000 के बजट में कोई नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। ₹15,000 में AI+ Nova 2 Neo 5G, Motorola G37 5G, Poco C85X 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G अमेजन पर डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। इस डील में डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर भी शामिल हैं। आइए डिटेल से जानते हैं।
Lava Virat V1 5G
Lava Virat V1 5G (4GB/64GB) फिलहाल ₹12,799 में मिल रहा है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, Unisoc T8200 5G चिपसेट और 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 6.75 इंच की डिस्प्ले से लैस है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। HSBC Taj क्रेडिट कार्ड से 20% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹10,239 हो जाएगी।
AI+ Nova 2 Neo 5G
AI+ Nova 2 Neo 5G वर्तमान में ₹14,467 में उपलब्ध हो रहा है। AI+ Nova 2 Neo 5G में 4GB RAM/128GB स्टोरेज, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 और 6.745 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। बैंक ऑफर में Kotak Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1200 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹13,381 हो जाएगी।
Motorola G37 5G
Motorola G37 5G (4GB+64GB) ई-कॉमर्स साइट पर ₹14,799 में मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर IndusInd Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹13,799 हो जाएगी। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है।
Poco C85X 5G
Poco C85X 5G का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹13,749 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में IndusInd Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹12,749 हो जाएगी।
Redmi A7 Pro 5G
Redmi A7 Pro 5G में 4GB/64GB स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की डिस्प्ले आती है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹14,489 में उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा IndusInd Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹13,489 हो जाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग
Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!