Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू

Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप लॉन्च हो गया है। इसमें 180 डिग्री हिंज, Intel Core i3 और i5 प्रोसेसर और 13 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू

Photo Credit: Infinix

Infinix XBook 14 Neo में 180 डिग्री हिंज और 13 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है

ख़ास बातें
  • Infinix XBook 14 Neo में 14-inch IPS डिस्प्ले दिया गया है
  • लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i3 और i5 प्रोसेसर मिलते हैं
  • कंपनी 55Wh बैटरी से 13 घंटे तक बैकअप का दावा करती है
विज्ञापन

Infinix ने अपना नया हल्का और पोर्टेबल लैपटॉप XBook 14 Neo लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में 14-inch डिस्प्ले के साथ 180 डिग्री तक खुलने वाला हिंज दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक चल सकती है। खास बात है कि इसका वजन सिर्फ 1.2kg है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है। Infinix XBook 14 Neo में Intel Core i3 और Core i5 प्रोसेसर के ऑप्शन मिलते हैं। लैपटॉप में दो USB Type-C पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 1, एक USB 2.0, HDMI और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड, 720p वेबकैम और कैमरा-माइक्रोफोन बंद करने के लिए फिजिकल प्राइवेसी स्विच दिया गया है।

Infinix XBook 14 Neo specifications

Infinix XBook 14 Neo में 14-inch का IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 300 निट्स है और इसमें 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। लैपटॉप का सबसे खास फीचर इसका 180 डिग्री हिंज है। इसकी मदद से डिस्प्ले को पूरी तरह पीछे की तरफ फ्लैट खोला जा सकता है। इससे मीटिंग या प्रेजेंटेशन के दौरान स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट दूसरे लोगों को दिखाना आसान हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए Infinix ने इसमें 13th Gen Intel Core i3-1315U और Core i5-1335U प्रोसेसर के ऑप्शन दिए हैं। दोनों वेरिएंट में 8GB DDR4 RAM मिलती है। स्टोरेज के लिए Core i3 मॉडल में 256GB और Core i5 मॉडल में 512GB SSD दी गई है। लैपटॉप में कंपनी का IceStorm 4.0 Cooling System मिलता है। इसके अलावा Fn + O शॉर्टकट से Economic और Boost Performance Mode के बीच स्विच किया जा सकता है।

Infinix XBook 14 Neo में 55Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक चल सकती है। इसमें 65W USB Type-C PD चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप का वजन 1.2kg और मोटाई 17.4mm है। इसके टॉप कवर में एल्युमिनियम एलॉय और बेस में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इसे MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स के तहत भी टेस्ट किया गया है।

लैपटॉप में दो USB Type-C पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 1, एक USB 2.0, HDMI और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड, 720p वेबकैम और कैमरा-माइक्रोफोन बंद करने के लिए फिजिकल प्राइवेसी स्विच दिया गया है। इसके अलावा Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और DTS Audio वाले स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं। यह Windows 11 25H2 पर चलता है और इसमें Folax AI Assistant दिया गया है। Infinix PC Connection की मदद से कंपनी के स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ फाइल ट्रांसफर और स्क्रीन मिररिंग की जा सकती है।

Infinix XBook 14 Neo price, availability

Infinix XBook 14 Neo को मलेशिया में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके Intel Core i3, 8GB RAM और 256GB SSD मॉडल की कीमत RM2,199 (करीब 50,700 रुपये) है। वहीं, Intel Core i5, 8GB RAM और 512GB SSD वेरिएंट RM2,699 (करीब 62,200 रुपये) में आता है। इसे Twilight Purple, Shadow Blue और Volcano Grey कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  2. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  3. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  4. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  5. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  6. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  7. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  8. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  9. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  10. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »