• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?

CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?

CJP के विरोध के दौरान 20 जुलाई को दिल्ली में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (दिल्ली, अंडमान और निकोबार आईलैंड पुलिस सर्विस) संदीप लांबा को एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते हुए देखा गया।

CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?

Photo Credit: X/Ray-ban

Ray-Ban Smart Glasses में बिल्ट इन कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Ray-Ban Meta Smart Glasses को मई, 2025 में लॉन्च किया गया था।
  • Ray-Ban Meta Smart Glasses में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Ray-Ban Meta Smart Glasses में स्नैपड्रैगन AR1 Gen1 प्लेटफॉर्म है।
विज्ञापन

NEET पेपर लीक पर हो रहे स्टूडेंट और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध के दौरान 20 जुलाई को दिल्ली में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (दिल्ली, अंडमान और निकोबार आईलैंड पुलिस सर्विस) संदीप लांबा को एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते हुए देखा गया। उसके बाद कई वीडियो और फोटो वायरल हुए जिसमें वो स्मार्ट ग्लासेज (कथित तौर पर (Ray-Ban Smart Glasses) पहने हुए नजर आए। यहां हम आपको बता रहे हैं कि संदीप लांबा ने कौन से स्मार्ट ग्लासेज पहने थे और उनकी क्या खासियतें हैं।

नॉर्थ-ईस्ट जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) संदीप लांबा को 20 जुलाई को एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते हुए देखा गया था। उस दिन CJP के हजारों समर्थक चलो संसद मार्च के लिए जंतर-मंतर पर जमा हुए थे। स्टूडेंट और प्रदर्शनकारी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। X पर Boom Live की पोस्ट के अनुसार, संदीप लांबा ने उस दौरान स्मार्ट ग्लासेस पहने हुए थे। वैसे तो फोटो में स्मार्ट ग्लासेस का नाम नहीं है, लेकिन डिजाइन और लुक में ये Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस लग रहे हैं। पिछले कुछ समय से स्मार्ट ग्लासेस बहुत चर्चा में हैं और अब पुलिस द्वारा इस लेटेस्टे वियरेबल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना एक अलग ही ट्रेंड दिखा रहा है। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि स्मार्ट ग्लासेस प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा हैं, क्योंकि वियरेबल टेक लोगों की बिना मंजूरी के उन्हें कैप्चर कर सकता है। आइए जानते हैं कि Ray-Ban Meta Gen 1 के फीचर्स कैसे हैं उनकी कीमत कितनी है।

Ray-Ban Meta Gen 1 Price

Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है।

Ray-Ban Meta Gen 1 Features

Ray-Ban Meta Smart Glasses को मई, 2025 में लॉन्च किया गया था। Ray-Ban Meta Smart Glasses में  बेहतर फोटो और वीडियो क्वालिटी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसे यूजर्स वॉयस कमांड से आसानी से शेयर कर सकते हैं। इसमें यूजर्स के लिए क्विक इंफॉर्मेशन पाने के लिए म्यूजिक और पॉडकास्ट को कंट्रोल करने और फोटो और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा शामिल है। ग्लासेज में ऑडियो प्लेबैक के लिए बिल्ट-इन स्पीकर और कॉल और वॉयस कमांड के लिए माइक्रोफोन हैं। इन ग्लासेज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 Gen1 प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसमें ग्लासेज फास्ट प्रोसेसिंग प्रदान करते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 36 घंटे तक की एक्सटेंडेड बैटरी लाइफ मिलती है, जिसके साथ एक स्लीक चार्जिंग केस है। यह ग्लासेज IPX4 वाटर-रेसिस्टेंट से लैस है। इसमें एक बेहतर टचपैड है और यह रीयल-टाइम कमेंट के साथ फेसबुक या इंस्टाग्राम पर लाइवस्ट्रीमिंग की सुविधा देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »