• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Meta का चश्मा निकाल रहा है लोगों की निजी जानकारियां! हार्वर्ड के छात्रों ने बनाया ऐप, वीडियो में दिखाया डेमो

Meta का चश्मा निकाल रहा है लोगों की निजी जानकारियां! हार्वर्ड के छात्रों ने बनाया ऐप, वीडियो में दिखाया डेमो

इसे Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास के साथ जोड़ा गया था, लेकिन डेवलपर्स ने कहा कि यह कैमरे वाले किसी भी स्मार्ट ग्लास के साथ काम करेगा।

Meta का चश्मा निकाल रहा है लोगों की निजी जानकारियां! हार्वर्ड के छात्रों ने बनाया ऐप, वीडियो में दिखाया डेमो
ख़ास बातें
  • Ray-Ban Meta ग्लास के लिए हार्वर्ड के छात्रों ने बनाया खास ऐप
  • लोगों के नाम को सुनकर उनकी निजी जानकारियां इक्ट्ठा कर सकता है
  • ऐप को केवल स्मार्ट ग्लास से जुड़े खतरों को दर्शाने के लिए बनाया गया है
विज्ञापन
Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास का यूज हार्वर्ड इंजीनियरिंग के दो छात्रों द्वारा एक ऐप बनाने के लिए किया गया था जो लोगों के बारे में संवेदनशील जानकारी को बिना उनके पता लगे एक्सपोज कर सकता है। छात्रों ने X प्लेटफॉर्म पर वीडियो का एक डेमो पोस्ट किया और ऐप की क्षमता को दिखाया। ऐप को यूजर्स के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, इसके बजाय, उन्होंने इसे AI-पावर्ड वियरेबल्स के खतरों को उजागर करने के लिए बनाया है, जो कैमरों का उपयोग कर लोगों की तस्वीरें कैप्चर कर सकते हैं।

I-Xray नाम वाला यह ऐप चेहरे की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है और फिर व्यक्तियों को डॉक्स करने के लिए प्रोसेस्ड विजुअल डेटा का उपयोग करता है। डॉक्सिंग एक लोकप्रिय इंटरनेट स्लैंग जो "ड्रॉपिंग डॉक्स (दस्तावेजों)" के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह किसी की सहमति के बिना उसके बारे में व्यक्तिगत जानकारी एक्सपोज करने का कार्य है।

इसे Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास के साथ जोड़ा गया था, लेकिन डेवलपर्स ने कहा कि यह कैमरे वाले किसी भी स्मार्ट ग्लास के साथ काम करेगा। यह रिवर्स फेशियल रिकग्निशन के लिए PimEyes और FaceCheck के समान AI मॉडल का यूज करता है। यह तकनीक किसी व्यक्ति के चेहरे का ऑनलाइन सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इमेज से मिलान कर सकती है और यूआरएल की जांच कर सकती है।
 

फिर एक अन्य लार्ज लैंगुएज मॉडल (LLM) को इन यूआरएल को फीड किया जाता है और व्यक्ति का नाम, बिजनेस, एड्रेस और अन्य समान डेटा का पता लगाने के लिए एक ऑटोमेटिक प्रॉम्प्ट जनरेट होता है। एआई मॉडल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सरकारी डेटा जैसे वोटर रजिस्ट्रेशन डेटाबेस को भी खंगालता है। साथ ही इसके लिए FastPeopleSearch नाम के एक ऑनलाइन टूल का भी इस्तेमाल किया गया।

एक शॉर्ट डेमो वीडियो में हार्वर्ड के छात्रों अनहफू गुयेन और केन अर्डेफियो ने भी इस ऐप के काम करने के तरीको को दिखाया। वे पहले से ही चालू कैमरे के साथ अजनबियों से मिलने और उनका नाम पूछने में सक्षम थे, जिसके बाद AI-पावर्ड ऐप ने व्यक्ति के बारे में व्यक्तिगत डेटा ढूंढने का काम किया।

Google Docs फाइल में डेवलपर्स ने कहा, "एलएलएम और रिवर्स फेस सर्च के बीच यह तालमेल पूरी तरह से स्वचालित और व्यापक डेटा निष्कर्षण की अनुमति देता है जो पहले अकेले पारंपरिक तरीकों से संभव नहीं था।"

छात्रों ने कहा है कि उनका इस ऐप को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने का इरादा नहीं है और उन्होंने इसे केवल एआई-इनेबल वियरेबल्स के जोखिमों को उजागर करने के लिए विकसित किया है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि बुरा इरादा रखने वाले इस तरह के तरीकों का इस्तेमाल करके समान ऐप नहीं बना सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »