चीन में पेश किए गए Vivo X500 में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट दिया गया है
Photo Credit: Vivo
भारत में Vivo X500 को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo ने हाल ही में नई स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया था। Vivo X500 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल को चीन और इंटरनेशनल मार्केट में चार कलर्स - व्हाइट, पिंक, ग्रे और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है। भारत में भी इस स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। देश में Vivo X500 के लिए रेड कलर का भी विकल्प हो सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि भारत में Vivo X500 को एक्सक्लूसिव रेड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इस टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन की एक इमेज को भी पोस्ट के साथ अटैच किया है। भारत में Vivo X500 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 1,20,000 रुपये का हो सकता है। देश में इसी महीने यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि Vivo X500 के रेड कलर वाले वेरिएंट को एशिया में अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
चीन में पेश किए गए Vivo X500 में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट दिया गया है। Vivo X500 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इस सीरीज के Vivo X500 Pro में 6.36 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक