Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra 5G डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra 5G डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। दिवाली सेल खत्म होने के बाद भी रिटेल साइट विजय सेल्स पर बैंक ऑफर के बाद सीधी ₹10,000 की बचत हो रही है। Galaxy S26 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर भी मिलता है। आइए Galaxy S26 Ultra 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट रिटेल साइट विजय सेल्स पर ₹1,39,999 में उपलब्ध हो रहा है। वहीं बैंक ऑफर में HSBC TAJ बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 20% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹10 हजार तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,000 हो जाएगी।
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
Samsung का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलत है।
Galaxy S26 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Galaxy S26 Ultra 5G के रियर में f/1.4 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
Galaxy S26 Ultra 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999