Bharat Mobility Global Auto Expo जल्द ही शुरू होने वाला है।
Photo Credit: Auto Expo
Auto Expo 2027 भारत मंडपम में आयोजित होगा।
Bharat Mobility Global Auto Expo जल्द ही शुरू होने वाला है। इस इवेंट में दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहन जैसे कि कार और बाइक्स के साथ-साथ फ्यूचर मोबिलिटी तक शोकेस करेंगी। इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल से लेकर बैटरी, टायर और ऑटो पार्ट्स तक इस मंच पर नजर आएंगे। इस इवेंट के साथ भारत दुनिया भर में अपनी ऑटोमोबाइल पावर दिखाएगा। ऑटो एक्स्पो-The Motor Show 2027 अगले साल 4 फरवरी से शुरू होगा। आइए डिटेल से इस इवेंट के बारे में जानते हैं।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत इस इवेंट के जरिए दुनिया भर में अपनी ताकत दिखाएगा।
इस बार यह ऑटोमोबाइल इवेंट भारत मंडपम से लेकर यशोभूमि तक में आयोजित होगा। इस बार ऑटमोबाइल कंपनियों, टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ-साथ इन्वेस्टर्स शामिल होंगे। 50 से ज्यादा देश इस बार हिस्सा लेने वाले हैं। इस इवेंट में 1750 से ज्यादा एक्जीबीटर्स अपने उत्पाद लेकर आने वाले हैं। इस इवेंट में 10 लाख से ज्यादा लोग आएंगे।
कब होगा Auto Expo
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो 2027 का तीसरा एडिशन 4 फरवरी को शुरू होगा और 9 फरवरी तक जारी रहेगा। इस इवेंट का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम और द्वारका स्थित यशोभूमि में होने वाला है। इस इवेंट में 2.5 लाख स्क्वाअर मीटर से बड़े एग्जीबिशन एरिया में 1750 से ज्यादा एक्जीबीटर्स शामिल होंगे और 11 शो एक साथ चलेंगे।
भारत मंडपम में ऑटो एक्स्पो-The Motor Show 2027, इंडिया इंटरनेशनल टायर शो 2027, भारत बैटरी शो 2027, मोबिलिटी टेक पैवेलियन, इंडिया साइकिल शो 2027 और स्टील एंड एडवांस्ड मैटेरियल्स पैवेलियन आयोजित होंगे।
यशोभूमि में द कंपोनेंट्स एंड टेक्नोलॉजी शो 2027, भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो 2027, एग्री मोबिलिटी एंड टेक्नोलॉजी एक्सपो 2027, एयर मोबिलिटी एक्सपो 2027 और मेट्रो एंड अर्बन मास ट्रांजिट एक्सपो 2027 का आयोजन होगा।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और हैवी इंडस्ट्रीज मंत्रालय की साझेदारी के साथ ऑटो एक्सपो आयोजित हो रहा है, जिसकी थीम Smarter Mobility for a Better Tomorrow होगी। इस इवेंट में ऑटोमोटिव सेक्टर की कंपनियों के साथ-साथ एडवांस्ड मोबिलिटी टेक्नोलॉजी, एयर मोबिलिटी, शहरी मास ट्रांजिट, एग्री मोबिलिटी, बैटरी, एनर्जी सॉल्यूशंस और नेक्स्ट जेन के ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम इस प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन