Jio के Pico Small Cell का फ्लोर बाय फ्लोर डिजाइन बिल्डिंग के अंदर मोबाइल सिग्नल को सभी जगह पहुंचाता है।
Photo Credit: Jio
Jio Pico Small Cell बिल्डिंग के अंदर मोबाइल सिग्नल को पहुंचाता है।
अक्सर आपने देखा होगा कि बाहर खुले में तो फोन का नेटवर्क ठीक से काम करता है, लेकिन बिल्डिंग और ऑफिस में आते ही नेटवर्क काम करने बंद कर दे या फिर काफी धीमा हो जाए। इस दिक्कत को दूर करने के लिए Jio प्लेटफॉर्म्स एक नया डिवाइस Pico Small Cell लेकर आया है। यह एक कॉम्पैक्ट बेस स्टेशन है, जिसे हर फ्लोर पर इंस्टॉल किया जा सकता है। यह ऑफिस बिल्डिंग में इनडोर 5G कवरेज को बेहतर करता है। इस डिवाइस को दीवार या छत पर लगाया जा सकता है। यह 5G मोड को बेहतर बनाने पर काम करता है। आइए डिटेल से जानते हैं।
Pico Small Cell कब होगा उपलब्ध
Jio का Pico Small Cell कब उपलब्ध होगा और इसकी कीमत कितनी होगी, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हर फ्लोर पर मिलेगा इंटरनेट
Jio के Pico Small Cell का फ्लोर बाय फ्लोर डिजाइन बिल्डिंग के अंदर मोबाइल सिग्नल को सभी जगह पहुंचाता है। वहीं Jio का बेस स्टेशन उसी फ्लोर पर लगाया जाता है, जिस मंजिल पर सर्विस प्रदान करनी होती है। इससे लंबी फीडर केबल की जरूरत खत्म हो जाती है और इंस्टॉल करना भी आसान रहता है। जबकि एक पारंपरिक डिस्ट्रीब्यूटेड एंटीना सिस्टम सेंट्रल इक्विपमेंट से कई फ्लोर पर मौजूद एंटीना तक रेडियो सिग्नल ले जाने के लिए लंबी कॉपर फीडर केबल का उपयोग करता है।
छोटी सी यूनिट में सिग्नल को प्रोसेस करने वाला हार्डवेयर और ट्रांसमिशन रेडियो कंपोनेंट शामिल होते हैं। ऑफिस में जिस फ्लोर पर ज्यादा कर्मचारी होते हैं तो वहां पर इस यूनिट को लगाकर सिग्नल मजबूत किया जाता सकता है।
इस डिवाइस के जरिए नेटवर्क टीम अलग-अलग फ्लोर पर कैपेसिटी बढ़ा सकती है।
1 Gbps तक डाउनलोड स्पीड
टेक्नोलॉजी की खासियत भी गजब हैं, क्योंकि Pico स्मॉल सेल 3.3 GHz और 3.6 GHz के बीच n78 बैंड पर काम करता है। यह सॉफ्टवेयर-डिफाइन रेडियो आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करता है, जिससे सपोर्टेड रेडियो फंक्शन को सॉफ्टवेयर के जरिए अपडेट किया जा सकता है।
इसके जरिए किसी बिल्डिंग के अंदर भी 1 Gbps तक पीक डाउनलोड स्पीड और 75 Mbps तक पीक अपलोड स्पीड मिल सकती है। हालांकि, स्पीड इस बात पर निर्भर करती है कि डिवाइस की कैपेसिटी कैसी है। अलग-अलग फोन पर मिलने वाली स्पीड सिग्नल की कंडीशन और इस बात पर निर्भर करेगी कि कितने डिवाइस उपयोग किए जा रहे हैं।
Reliance Jio कई फ्लोर पर ऑटोमेटेड सेटअप की सुविधा प्रदान करता है। नेटवर्क टीम अपने मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए यूनिट्स को अपने आप सर्विस में ला सकती हैं। कई यूनिट्स को एक साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है और सर्विस से हटाया भी जा सकता है। इससे टीम कई फ्लोर पर कवरेज बढ़ाते हुए एक साथ कई स्मॉल सेल सेटअप करने में मदद मिलती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?