Playstation Games 2026

Playstation Games 2026 - ख़बरें

  • GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
    Rockstar Games ने GTA 6 की भारत में आधिकारिक कीमत का खुलासा कर दिया है। गेम का Standard Edition 5,999 रुपये और Ultimate Edition 7,499 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। PlayStation 5 और Xbox Series X/S यूजर्स अभी से गेम बुक कर सकते हैं। Ultimate Edition में एक्सक्लूसिव व्हीकल्स, हथियार, आउटफिट्स और अतिरिक्त गेमप्ले कंटेंट मिलेगा। वहीं, 20 नवंबर 2026 से पहले गेम खरीदने या प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack भी मिलेगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फिजिकल बॉक्स में डिस्क नहीं, बल्कि डिजिटल डाउनलोड कोड मिलेगा।
  • GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
    Grand Theft Auto 6 का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए Rockstar Games ने बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने पुष्टि की है कि GTA 6 के Pre Orders 25 जून से शुरू होंगे। इसके साथ ही Rockstar ने गेम का नया Cover Art भी जारी किया है और आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट किया है। फिलहाल गेम PlayStation और Xbox स्टोर्स पर Wishlist के लिए उपलब्ध है। GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pre Orders शुरू होने के साथ ही गेम की कीमत का भी खुलासा किया जा सकता है। वहीं फैंस को जल्द नए ट्रेलर या गेमप्ले डिटेल्स मिलने की भी उम्मीद है।
  • गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
    Sony ने PlayStation Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स के लिए जून 2026 में आने वाले नए गेम्स की घोषणा की है। इस महीने का सबसे बड़ा आकर्षण Final Fantasy 16 है, जो 16 जून से Game Catalog में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Kingdom Come: Deliverance और Life is Strange: Double Exposure को 23 जून को जोड़ा जाएगा। वहीं Farming Simulator 25, Blades of Fire और Black Desert 30 जून को उपलब्ध होंगे। Sonic X Shadow Generations पहले ही कुछ बाजारों में रिलीज किया जा चुका है। Sony इस बार पूरे महीने चरणबद्ध तरीके से नए गेम्स जोड़ रही है।
  • Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
    Activision और Infinity Ward ने Call of Duty: Modern Warfare 4 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। लोकप्रिय फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम 23 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। कंपनी के मुताबिक इस बार गेम की कहानी Korean Peninsula में सेट की गई है, जहां बड़े सैन्य संघर्ष के बीच खिलाड़ियों को कई मिशन पूरे करने होंगे। गेम में Captain Price की वापसी होगी और DMZ Extraction Mode भी शामिल किया गया है। Modern Warfare 4 PlayStation 5, Xbox Series X|S, PC और Nintendo Switch 2 पर उपलब्ध होगी। फिलहाल गेम की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
    Sony ने मई 2026 के लिए PS Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स को मिलने वाले नए गेम्स की लिस्ट जारी की है। 19 मई से यूजर्स Star Wars Outlaws, Red Dead Redemption 2, Bramble: The Mountain King, The Thaumaturge और Flintlock: The Siege of Dawn जैसे कई बड़े गेम्स खेल सकेंगे। इस बार कैटलॉग में ओपन-वर्ल्ड, हॉरर, एक्शन आरपीजी और क्लासिक आर्केड गेम्स का बड़ा मिक्स देखने को मिलेगा। इसके अलावा Broken Sword – Shadows of the Templar: Reforged, Enotria: The Last Song और Time Crisis जैसे गेम्स भी शामिल किए गए हैं।
  • PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
    Sony ने मई 2026 के लिए PS Plus मंथली गेम्स लाइनअप की घोषणा कर दी है। इस बार यूजर्स को EA Sports FC 26, Wuchang: Fallen Feathers और Nine Sols जैसे तीन बड़े गेम्स मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक ये सभी गेम्स 5 मई से उपलब्ध होंगे। इस लाइनअप में स्पोर्ट्स, एक्शन-RPG और प्लेटफॉर्मर गेम्स शामिल हैं, जिससे अलग-अलग तरह के गेमर्स को ऑप्शन मिलता है। वहीं मौजूदा महीने के गेम्स को जोड़ने के लिए 4 मई तक का समय दिया गया है। कुल मिलाकर यह लाइनअप वैरायटी और गेमप्ले के हिसाब से बैलेंस्ड माना जा सकता है।
  • PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
    Sony ने PS Plus Game Catalogue में अप्रैल महीने के लिए नए गेम्स का ऐलान किया है। इस बार Horizon Zero Dawn Remastered, The Crew Motorfest और Football Manager 26 जैसे बड़े टाइटल्स शामिल किए गए हैं। ये सभी गेम्स 21 अप्रैल से PS Plus Extra और Deluxe/Premium मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा Warriors: Abyss और Monster Train जैसे गेम्स भी लाइनअप का हिस्सा हैं। वहीं Classics Catalogue में Wild Arms 4 को जोड़ा जा रहा है। इससे पहले Essential मेंबर्स के लिए भी कुछ गेम्स पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
  • गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
    Sony ने अपने PlayStation 5 कंसोल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 2 अप्रैल से लागू होगी। इस बदलाव के बाद PS5 के सभी मॉडल्स, जिसमें स्टैंडर्ड, डिजिटल और Pro वर्जन शामिल हैं, पहले से काफी महंगे हो गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी वजह ग्लोबल इकोनॉमिक प्रेशर है। पिछले एक साल में यह दूसरी बार है जब PS5 की कीमत बढ़ाई गई है, जिससे कुल कीमत में $100 तक का इजाफा हो चुका है। फिलहाल भारत में नई कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले समय में बदलाव संभव है।
  • PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
    Sony ने PlayStation Plus मार्च 2026 गेम्स कैटलॉग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस महीने PS Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स के लिए कई नए गेम्स जोड़े जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक 17 मार्च से Persona 5 Royal, Warhammer 40,000 Space Marine 2 और Madden NFL 26 जैसे गेम कैटलॉग का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा Metal Eden, The Lord of the Rings Return to Moria और Astroneer भी इस लाइनअप में शामिल हैं। वहीं Premium सब्सक्राइबर्स के लिए Tekken Dark Resurrection नाम का क्लासिक गेम भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
    PlayStation Plus सब्सक्रिप्शन सर्विस के मार्च 2026 गेम्स की लिस्ट कथित तौर पर लीक हो गई है। लीक के मुताबिक इस महीने PS Plus Extra और Premium कैटलॉग में कई नए गेम शामिल किए जा सकते हैं। लीक में Persona 5 Royal, Warhammer 40,000 Space Marine 2 और Madden NFL 26 जैसे टाइटल शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा Metal Eden, The Lord of the Rings Return to Moria और Astroneer जैसे गेम भी सूची में हो सकते हैं। वहीं Premium सब्सक्राइबर्स के लिए क्लासिक गेम Tekken Dark Resurrection को भी जोड़े जाने की बात कही गई है।
  • गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!
    Xiaomi ने MWC 2026, बार्सिलोना में अपनी Vision Gran Turismo कॉन्सेप्ट हाइपरकार को पेश किया है। यह मॉडल Gran Turismo 7 के Vision GT प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, कार में 900V Silicon Carbide प्लेटफॉर्म दिया गया है जो करीब 1900 हॉर्सपावर सपोर्ट करता है। इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.29 और डाउनफोर्स -1.2 बताया गया है। डिजाइन में स्किसर डोर्स, शार्क फिन रूफ और बड़ा रियर डिफ्यूजर जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। यह कॉन्सेप्ट फिलहाल शोकेस पर है और जल्द गेम में प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • Sony Year-End Holiday Sale: PS5 पर बंपर डिस्काउंट, Games पर भी 3 हजार से ज्यादा छूट!
    PlayStation India ने Holiday Sale 2025 की घोषणा की है, जो 23 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस सेल के दौरान PS5 एक्सेसरीज के साथ-साथ चुनिंदा PS5 और PS4 गेम्स पर बड़ी छूट दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा गेमर्स इसका फायदा उठा सकें। Amazon, Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के अलावा Croma, Reliance Digital और Sony Center जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी डील्स मिलेंगी। सभी ऑफर्स स्टॉक रहने तक वैलिड रहेंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »