Sony ने PS Plus Game Catalogue में अप्रैल 2026 के नए गेम्स की लिस्ट जारी की है, जो 21 अप्रैल से उपलब्ध होंगे।
Sony ने अप्रैल महीने के लिए PlayStation Plus Game Catalogue में जुड़ने वाले नए गेम्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लाइनअप में कई बड़े टाइटल्स शामिल हैं, जिनमें Horizon Zero Dawn Remastered, The Crew Motorfest और Football Manager 26 जैसे गेम्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, ये सभी गेम्स 21 अप्रैल से PS Plus Extra और Deluxe/Premium मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे।
इस बार सबसे बड़ा नाम Horizon Zero Dawn Remastered का है, जिसे PS5 के लिए बेहतर ग्राफिक्स और विजुअल्स के साथ अपडेट किया गया है। यह गेम Aloy की कहानी पर आधारित है, जो एक ऐसे वर्ल्ड में सर्वाइव करने की कोशिश करती है जहां मशीन और नेचर का दबदबा है। PS5 यूजर्स को इसका रिमास्टर्ड वर्जन मिलेगा, जबकि PS4 यूजर्स Complete Edition खेल पाएंगे।
इसके अलावा The Crew Motorfest भी इस महीने Game Catalogue में शामिल हो रहा है। यह एक ओपन-वर्ल्ड रेसिंग गेम है, जिसमें प्लेयर्स Hawaii के बड़े मैप में कार, प्लेन और बोट के साथ अलग-अलग रेस और चैलेंज पूरे कर सकते हैं। गेम PS4 और PS5 दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।
स्पोर्ट्स गेमिंग पसंद करने वालों के लिए Football Manager 26 भी लाइनअप में जोड़ा गया है। यह गेम यूजर्स को एक फुटबॉल क्लब को मैनेज करने का पूरा कंट्रोल देता है, जहां टीम सिलेक्शन से लेकर ट्रांसफर और टैक्टिक्स तक सब कुछ यूजर के हाथ में होता है। इस बार गेम में Premier League टीम्स का ऑफिशियल लाइसेंस भी शामिल किया गया है।
इनके अलावा Warriors: Abyss, Squirrel with a Gun, The Casting of Frank Stone और Monster Train जैसे गेम्स भी इस महीने Game Catalogue में जुड़ रहे हैं। वहीं Classics Catalogue में PlayStation 2 का पुराना RPG टाइटल Wild Arms 4 भी शामिल किया जाएगा।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले Sony ने अप्रैल के PS Plus Essential मेंबर्स के लिए भी गेम्स का ऐलान किया था, जिसमें Lords of the Fallen, Tomb Raider I-III Remastered और Sword Art Online Fractured Daydream शामिल हैं। ये गेम्स फिलहाल सभी PS Plus यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन