Sony PlayStation गेम्स के लिए 2028 से फिजिकल डिस्क होंगे बंद!

PlayStation Store और रिटेलर्स पर डाउनलोड के लिए गेम्स केवल डिजिटली ही उपलब्ध होंगे।

Sony PlayStation गेम्स के लिए 2028 से फिजिकल डिस्क होंगे बंद!

Sony PlayStation गेम्स के लिए फिजिकल डिस्क जनवरी 2028 से बंद हो जाएंगी।

ख़ास बातें
  • फिजिकल डिस्क जनवरी 2028 से बंद हो जाएंगी।
  • डाउनलोड के लिए गेम्स केवल डिजिटली ही उपलब्ध होंगे।
  • नया नियम केवल जनवरी 2028 के बाद बनने वाले गेम्स पर लागू होगा।
विज्ञापन

Sony अपने प्लेस्टेशन गेम्स के लिए फिजिकल डिस्क का उत्पादन बंद करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 2028 से फिजिकल डिस्क का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद कर देगी। और उसके बाद सभी नए गेम सिर्फ और सिर्फ डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे। इन्हें प्लेस्टेशन और स्टोर्स से डिजिटल फॉर्मेट में ही डाउनलोड किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि बदलते समय के साथ अब डिजिटल गेम का चलन बढ़ता जा रहा है। यूजर्स अब ज्यादातर डिजिटल गेम्स को ही प्राथमिकता देने लगे हैं। 

Sony PlayStation गेम्स के लिए फिजिकल डिस्क जनवरी 2028 से बंद हो जाएंगी। कंपनी ने इसकी पुष्टि की है कि वह फिजिकल डिस्क का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद करेगी और केवल डिजिटल रूप में ही गेम्स को उपलब्ध करवाएगी। PlayStation Store और रिटेलर्स पर डाउनलोड के लिए गेम्स केवल डिजिटली ही उपलब्ध होंगे। यह बड़ा बदलाव डिजिटल गेम्स की बढ़ती लोकप्रियता और यूजर्स की प्राथमिकताओं को देखते हुए किया गया है। कंपनी के अनुसार, अब ज़्यादातर गेमर्स ऑनलाइन गेम्स को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। 

कंपनी ने साफ किया है कि नया नियम केवल जनवरी 2028 के बाद बनने वाले गेम्स पर लागू होगा। इससे पहले डिस्क फॉर्मेट में रिलीज़ हो चुके या होने वाले गेम्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि सोनी ने जापान में खाली ब्लू-रे डिस्क, मिनीडिस्क और मिनीडीवी का उत्पादन भी बंद कर दिया है। ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कहा कि इस बदलाव से वह कम्युनिटी के ज़्यादातर लोगों के आज के गेम खेलने और उन तक एक्सेस के पसंदीदा तरीकों के साथ बेहतर ढंग से तालमेल बैठा पाएगी। 

गेमिंग कंसोल बनाने वाली अग्रणी कंपनियाँ देख रही हैं कि यूजर्स डिजिटल गेमिंग की ओर बढ़ रहे हैं। इसी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विस्तार के कारण मैमोरी की कीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं और अभी भी इनमें इजाफा जारी है। इससे कंसोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। सोनी ने अप्रैल में अपने मुख्य PlayStation 5 कंसोल की कीमतें बढ़ाईं थीं। इसमें डिस्क एडिशन की कीमत 549.99 डॉलर से बढ़ाकर 649.99 डॉलर कर दी गई थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »