Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम

लाइनअप में कंपनी ने स्नाइपर एलीट रसिस्टेंस, एमएलबी दि शो 26 जैसे टाइटल जोड़े हैं।

Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम

Photo Credit: PlayStation

Sony ने सितंबर महीने के लिए प्लेस्टेशन पर मिलने वाले फ्री गेम्स की घोषणा कर दी है।

ख़ास बातें
  • सितंबर में इन्हें फ्री डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • नए टाइटल 1 सितंबर से यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
  • फ्री गेम्स 5 अक्टूबर 2026 तक लाइव रहेंगे।
विज्ञापन

Sony ने सितंबर महीने के लिए प्लेस्टेशन पर मिलने वाले फ्री गेम्स की घोषणा कर दी है। PlayStation Plus मेंबर्स अपने फ्री गेम के लिए दावा कर सकते हैं और अगले महीने यानी सितंबर में इन्हें फ्री डाउनलोड किया जा सकेगा। लाइनअप में कंपनी ने स्नाइपर एलीट रसिस्टेंस, एमएलबी दि शो 26 जैसे टाइटल जोड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से। 

Sony ने सितंबर 2026 के लिए PlayStation Plus मासिक गेम्स लाइनअप की घोषणा कर दी है। Essential, Extra और Premium टियर के मेंबर्स अगले महीने चार नए गेम्स फ्री क्लेम कर सकते हैं। नए टाइटल 1 सितंबर से यूजर्स के लिए उपलब्ध (via) हो जाएंगे और 5 अक्टूबर 2026 तक लाइव रहेंगे। आइए जानते हैं कौन से नए टाइटल कंपनी ने लाइनअप में जोड़े हैं। 

Sniper Elite: Resistance 
Sniper Elite: Resistance सीरीज को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कब्ज़े वाले फ्रांस में ले जाता है। इसकी कहानी स्नाइपर एलीट 5 के साथ-साथ चलती है। गेम में लंबी दूरी की शूटिंग, छिपकर हमला करने और रणनीतिक फाइट पर फोकस किया गया है। प्लेयर इसमें co-op मोड में कैंपेन खेल सकते हैं, Axis Invasion में दूसरे खिलाड़ी के कैंपेन में घुस सकते हैं, या 16 खिलाड़ियों वाले प्रतिस्पर्धी मैचों में हिस्सा ले सकते हैं।

MLB The Show 26 
MLB The Show 26 (PS5) एक बेसबॉल सिम्युलेटर गेम है। यह गेम खिलाड़ियों को 'रोड टू द शो' के जरिए अपना बेसबॉल करियर बनाने का मौका देता है। इसमें MLB ड्राफ्ट कंबाइन और एडिशनल कॉलेज टीमों से जुड़ा एक नया रास्ता भी शामिल है। गेम में 'डायमंड डायनेस्टी' भी शामिल है। इसमें प्लेयर्स अलग-अलग समय के बेसबॉल स्टार्स को लेकर अपनी टीम भी बना सकते हैं। 

Wobbly Life 
Wobbly Life (PS5, PS4) दोस्तों के साथ खेलने के लिए एक बहुत रोचक गेम है। यह एक रंगीन ओपन-वर्ल्ड सैंडबॉक्स गेम है जिसे अकेले भी खेला जा सकता है। या फिर ऑनलाइन या स्प्लिट-स्क्रीन को-ऑप के जरिए तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ खेला जा सकता है। इसमें एक ऐसा आइलैंड है जो मिनी-गेम्स, सीक्रेट्स, पजल्स, खिलौनों और स्टोरी मिशन्स से भरा हुआ है। खिलाड़ी आर्केड मोड में जाने से पहले गुफाओं, पहाड़ों और अन्य जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

Chained Echoes 
Chained Echoes (PS4) यह क्लासिक 16-बिट गेम्स से प्रेरित, स्टोरी बेस्ड JRPG है। इसकी कहानी नायकों के एक ग्रुप की है जो वैलैंडिस महाद्वीप के तीन राज्यों के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। प्लेयर को इसमें अलग-अलग तरह की जगहों जैसे प्लेट्यू, आइलैंड, पानी में डूबे शहर और तहखानों आदि को एक्सप्लोर करने का मौक मिलेगा। साथ ही फाइट के दौरान तलवारों, मैजिक और यहाँ तक कि विशाल मैकेनिकल सूट भी इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। यह गेम प्लेयर को रोमांच की अलग ही दुनिया में ले जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »