Sony ने PS5 की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है, जिससे सभी मॉडल अब पहले से महंगे हो गए हैं।
Sony ने PS5 की कीमत बढ़ाई, अब सभी मॉडल पहले से महंगे
Sony ने अपने PlayStation 5 लाइनअप की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। 2 अप्रैल से लागू होने वाले इस बदलाव के बाद PS5 के सभी मॉडल्स महंगे हो जाएंगे। स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट की कीमत $549.99 से बढ़ाकर $649.99 कर दी गई है, जबकि डिजिटल एडिशन $499.99 से बढ़कर $599.99 हो गया है। वहीं PS5 Pro की कीमत $749.99 से बढ़कर $899.99 पहुंच गई है। कंपनी के मुताबिक, इस बढ़ोतरी की वजह “ग्लोबल इकोनॉमिक प्रेशर” है, यानी वैश्विक आर्थिक हालात का असर अब गेमिंग हार्डवेयर पर भी दिखने लगा है।
यह पिछले एक साल के अंदर दूसरी बार है जब Sony ने PS5 की कीमत बढ़ाई है। इससे पहले अगस्त में भी कंपनी ने करीब $50 की बढ़ोतरी की थी। अगर दोनों बढ़ोतरी को जोड़कर देखें तो स्टैंडर्ड PS5 अब आठ महीने में $100 महंगा हो चुका है और लॉन्च कीमत $500 के मुकाबले करीब $150 ज्यादा हो गया है। PS5 Pro, जो 2024 में $699.99 पर लॉन्च हुआ था, वह भी 18 महीनों से कम समय में $900 के करीब पहुंच गया है।
दरअसल, यह सिर्फ Sony तक सीमित मामला नहीं है। Microsoft और Nintendo भी पहले ही अपने कंसोल्स की कीमत बढ़ा चुके हैं। Xbox कंसोल और कंट्रोलर्स की कीमत पिछले साल बढ़ाई गई थी, जबकि Nintendo ने Switch की कीमत $299 से बढ़ाकर $339 कर दी थी। यानी पूरे गेमिंग इंडस्ट्री में महंगाई का असर साफ देखने को मिल रहा है।
इसके पीछे कई बड़े कारण हैं। अमेरिका में टैरिफ, यूक्रेन और ईरान से जुड़े संघर्ष और सप्लाई चेन में आई दिक्कतों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की लागत बढ़ा दी है। इसके अलावा RAM की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसका एक बड़ा कारण AI डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग है। ये सभी फैक्टर्स मिलकर कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, खासकर गेमिंग कंसोल्स को महंगा बना रहे हैं।
भारत की बात करें तो फिलहाल Sony ने यहां नई कीमतों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, पिछले साल कंपनी ने बिना आधिकारिक घोषणा के PS5 डिजिटल एडिशन की कीमत 44,990 रुपये से बढ़ाकर 49,990 रुपये कर दी थी, जबकि डिस्क वेरिएंट 54,990 रुपये पर ही बना हुआ है। कंपनी के पिछले ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले समय में भारत में भी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल