Rockstar Games ने GTA 6 के Pre Orders की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि खिलाड़ी 25 जून से गेम को प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। साथ ही नया कवर आर्ट भी जारी किया गया है।
Photo Credit: Rockstar Games
Rockstar Games ने GTA 6 के Pre Orders की तारीख का ऐलान किया
Grand Theft Auto 6 का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Rockstar Games ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि GTA 6 के प्री-ऑर्डर 25 जून से शुरू होंगे। इसके साथ ही कंपनी ने गेम का नया कवर आर्ट भी जारी किया है। फिलहाल गेम को PlayStation और Xbox स्टोर्स पर केवल विशलिस्ट किया जा सकता है, लेकिन अगले हफ्ते से खिलाड़ी इसे प्री-ऑर्डर कर सकेंगे।
Rockstar Games के मुताबिक, GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। प्री-ऑर्डर शुरू होने के साथ ही गेम की कीमत का भी खुलासा होने की उम्मीद है। अब तक कंपनी ने प्राइसिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
पिछले कई महीनों से GTA 6 को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। मई में एक कथित रिटेल लीक के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जल्द ही नया ट्रेलर और प्री-ऑर्डर डिटेल्स सामने आ सकती हैं। अब Rockstar ने कम से कम प्री-ऑर्डर की तारीख की पुष्टि कर दी है।
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर एक वीडियो शेयर कर GTA 6 का नया कवर आर्ट भी दिखाया है। इसके अलावा GTA 6 की आधिकारिक वेबसाइट को भी अपडेट किया गया है, जहां अब प्री-ऑर्डर की तारीख दिखाई दे रही है। वेबसाइट पर Vice City की रात की झलक भी देखने को मिलती है।
हालांकि Rockstar ने अभी GTA 6 का तीसरा ट्रेलर जारी नहीं किया है, लेकिन गेमिंग कम्युनिटी में उम्मीद की जा रही है कि 25 जून के आसपास कंपनी नया ट्रेलर या अतिरिक्त गेमप्ले डिटेल्स भी शेयर कर सकती है। GTA 6 के दूसरे ट्रेलर के बाद से प्लेयर्स लंबे समय से अगली बड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
Rockstar की पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive पहले ही संकेत दे चुकी है कि GTA 6 के लिए बड़ा मार्केटिंग कैंपेन इस साल गर्मियों में शुरू होगा। ऐसे में प्री-ऑर्डर की शुरुआत को उसी स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस