Rockstar Games ने भारत में GTA 6 की आधिकारिक कीमत का ऐलान कर दिया है। गेम का Standard Edition 5,999 रुपये और Ultimate Edition 7,499 रुपये में उपलब्ध होगा।
Photo Credit: Rockstar Games
भारत में GTA 6 की भारत में कीमत 5,999 रुपये से शुरू
GTA 6 का दुनियाभर में प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है और अब भारतीय गेमर्स के लिए भी इसकी आधिकारिक कीमत सामने आ गई है। Rockstar Games ने भारत में Grand Theft Auto 6 के Standard Edition की कीमत 5,999 रुपये रखी है, जबकि Ultimate Edition 7,499 रुपये में उपलब्ध होगा। गेम को PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने Ultimate Edition में मिलने वाले एक्स्ट्रा कंटेंट और प्री-ऑर्डर बोनस की जानकारी भी साझा की है।
Rockstar Games ने ग्लोबल प्री-ऑर्डर शुरू होने के बाद अलग-अलग देशों के लिए लोकल प्राइसिंग जारी की। भारत में Grand Theft Auto VI की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत हाल के कई AAA गेम्स से थोड़ी ज्यादा है, क्योंकि ज्यादातर बड़े PlayStation 5 और Xbox गेम्स 4,999 से 5,599 रुपये के बीच लॉन्च हुए हैं। हालांकि, पहले ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि GTA 6 की कीमत इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।
जो प्लेयर्स Ultimate Edition खरीदेंगे, उन्हें 7,499 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी के मुताबिक, इस एडिशन में एक्सक्लूसिव व्हीकल्स, हथियार, आउटफिट्स, टैटू, हेयरस्टाइल, मिशन्स, बिजनेस और Jason व Lucia की स्टोरी से जुड़ा अतिरिक्त गेमप्ले कंटेंट मिलेगा। इसके अलावा कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स भी केवल इसी एडिशन में उपलब्ध होंगे।
Rockstar ने प्री-ऑर्डर बोनस की भी घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 से पहले डिजिटल कॉपी खरीदने वाले या स्टॉक उपलब्ध रहने तक फिजिकल कॉपी प्री-ऑर्डर करने वाले प्लेयर्स को Vintage Vice City Pack मिलेगा। इसमें Classic Vapid Stanier कार, पर्सनल गैरेज, Jason और Lucia के लिए एक्सक्लूसिव आउटफिट्स और हेयरस्टाइल के साथ Tommy Vercetti से प्रेरित एक खास वेपन पैटर्न शामिल होगा।
अगर आप GTA 6 का फिजिकल बॉक्स खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बता दें कि Rockstar ने पुष्टि की है कि गेम के बॉक्स में डिस्क नहीं मिलेगी। इसकी जगह केवल एक डिजिटल डाउनलोड कोड दिया जाएगा, जिससे गेम डाउनलोड किया जा सकेगा। यानी फिजिकल बॉक्स खरीदने के बावजूद गेम पूरी तरह डिजिटल रहेगा।
Grand Theft Auto 6 को PlayStation Store, Microsoft Store, Rockstar Games Store और अन्य अधिकृत रिटेलर्स के जरिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। गेम 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए लॉन्च होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!