Sony ने अगस्त 2026 के PlayStation Plus फ्री गेम्स की घोषणा कर दी है। Dying Light 2, Big Walk और Signalis समेत तीन गेम्स PS Plus सदस्यों को मुफ्त मिलेंगे।
Photo Credit: Techland
Sony ने अगस्त 2026 के लिए PlayStation Plus Monthly Games की घोषणा कर दी है। इस बार PS Plus सब्सक्राइबर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा पेमेंट के तीन नए गेम्स मिलेंगे। इनमें Dying Light 2 Stay Human: Reloaded Edition, Big Walk और Signalis शामिल हैं। ये सभी गेम्स 4 अगस्त से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे और Plus सब्सक्राइबर्स इन्हें 31 अगस्त तक अपनी लाइब्रेरी में जोड़ सकेंगे।
कंपनी ने यह भी बताया है कि जुलाई 2026 के फ्री गेम्स को क्लेम करने की आखिरी तारीख इससे पहले खत्म हो जाएगी। ऐसे में जिन यूजर्स ने पिछले महीने के गेम्स अभी तक नहीं लिए हैं, उन्हें जल्द क्लेम करना होगा।
अगस्त लाइनअप का सबसे बड़ा टाइटल Dying Light 2 Stay Human: Reloaded Edition है, जो PS5 और PS4 दोनों के लिए उपलब्ध होगा। यह एक ओपन-वर्ल्ड सर्वाइवल एक्शन गेम है, जिसकी कहानी ऐसे शहर में आधारित है जहां एक घातक वायरस की वजह से अधिकांश लोग संक्रमित हो चुके हैं। प्लेयर्स Aiden Caldwell की भूमिका निभाते हैं और अलग-अलग गुटों के बीच संघर्ष के दौरान मिशन पूरे करते हैं।
तीसरा गेम Signalis है, जो PS4 के लिए उपलब्ध होगा। यह एक साइकोलॉजिकल सर्वाइवल हॉरर गेम है, जिसमें खिलाड़ी Elster नाम की Replika तकनीशियन की भूमिका निभाते हैं। गेम में रहस्यमयी जगहों की खोज, पहेलियां सुलझाना, सीमित रिसोर्सेज का मैनेजमेंट और खतरनाक जीवों से बचकर आगे बढ़ना होता है।
PS5 यूजर्स के लिए Big Walk भी इस महीने की लाइनअप का हिस्सा है। यह एक को-ऑप मल्टीप्लेयर एडवेंचर गेम है, जिसमें लड़ाई के बजाय टीमवर्क, एक्सप्लोरेशन और पहेलियां सुलझाने पर जोर दिया गया है। प्लेयर्स बड़े ओपन वर्ल्ड में छिपे रहस्यों और अलग-अलग चुनौतियों को मिलकर पूरा कर सकते हैं।
Sony ने एक अतिरिक्त बोनस की भी घोषणा की है। 6 अगस्त से PlayStation Plus मेंबर्स Marvel Tōkon: Fighting Souls PlayStation Plus Pack को PlayStation Store से मुफ्त में क्लेम कर सकेंगे। इस पैक में Captain America, Spider-Man, Storm समेत कई कैरेक्टर्स के PlayStation Network अवतार और कई इन-गेम कैरेक्टर पोज शामिल होंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक