PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स

Sony ने मई 2026 के लिए PS Plus Extra और Premium कैटलॉग में शामिल होने वाले नए गेम्स की घोषणा कर दी है। इस बार Star Wars Outlaws और Red Dead Redemption 2 जैसे बड़े गेम्स शामिल हैं।

PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स

Photo Credit: Rockstar Games

Sony मई 2026 में PS Plus कैटलॉग में कई बड़े PS5 और PS4 गेम्स जोड़ रही है

ख़ास बातें
  • PS Plus कैटलॉग में Red Dead Redemption 2 और Star Wars Outlaws शामिल
  • Sony 19 मई 2026 से नए गेम्स रोलआउट करेगी
  • PS Plus यूजर्स को हॉरर, आरपीजी और ओपन-वर्ल्ड गेम्स मिलेंगे
विज्ञापन

Sony ने मई 2026 के लिए PS Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स को मिलने वाले नए गेम्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने PlayStation यूजर्स को Star Wars Outlaws, Red Dead Redemption 2, Bramble: The Mountain King और The Thaumaturge जैसे कई बड़े टाइटल्स खेलने को मिलेंगे। नए गेम्स 19 मई 2026 से PS Plus कैटलॉग में उपलब्ध होंगे। कंपनी हर महीने अपने गेम कैटलॉग को अपडेट करती है और इस बार भी एक्शन, एडवेंचर, हॉरर और आरपीजी गेम्स का बड़ा मिक्स देखने को मिलेगा। Sony के मुताबिक ये सभी गेम्स 19 मई 2026 से PS Plus कैटलॉग में उपलब्ध होंगे।
 

Red Dead Redemption 2

Rockstar Games का लोकप्रिय ओपन-वर्ल्ड गेम Red Dead Redemption 2 भी इस महीने PS Plus कैटलॉग में शामिल किया जा रहा है। गेम की कहानी Arthur Morgan और उसकी गैंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो Wild West में फेडरल एजेंट्स से बचते हुए जिंदा रहने की कोशिश करते हैं। शानदार ग्राफिक्स, सिनेमैटिक स्टोरीटेलिंग और डिटेल्ड ओपन-वर्ल्ड की वजह से इसे अब तक के सबसे बेहतरीन गेम्स में गिना जाता है।

Star Wars Outlaws

PS5 यूजर्स के लिए आने वाला Star Wars Outlaws इस महीने के सबसे बड़े गेम्स में से एक माना जा रहा है। गेम में प्लेयर्स Kay Vess नाम की कैरेक्टर की भूमिका निभाएंगे, जो गैलेक्टिक क्राइम सिंडिकेट्स के बीच अपनी नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश करती है। गेम में बड़े शहरों की एक्सप्लोरेशन, स्पेसशिप उड़ाने और अलग-अलग मिशन्स का अनुभव मिलेगा।

Bramble: The Mountain King

अगर यूजर्स हॉरर और एडवेंचर गेम्स पसंद करते हैं, तो Bramble: The Mountain King एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है। यह गेम Nordic folklore से इंस्पायर्ड डार्क दुनिया में सेट है। गेम में प्लेयर्स Olle नाम के लड़के की भूमिका निभाते हैं, जिसे अपनी किडनैप हुई बहन को बचाना होता है। रास्ते में कई खतरनाक क्रिएचर्स और बॉस फाइट्स देखने को मिलेंगी।

Flintlock: The Siege of Dawn

PS5 के लिए आने वाला Flintlock: The Siege of Dawn एक एक्शन आरपीजी गेम है। इसकी कहानी ऐसी दुनिया में सेट है, जहां मृतकों की सेना और देवताओं ने इंसानों पर हमला कर दिया है। प्लेयर्स Nor Vanek के रूप में गेम खेलेंगे और अलग-अलग हथियारों और शक्तियों का इस्तेमाल करके दुश्मनों से लड़ेंगे।

The Thaumaturge

The Thaumaturge एक सिंगल-प्लेयर आरपीजी गेम है, जिसकी कहानी 1905 के Warsaw में सेट की गई है। गेम में Wiktor Szulski अपने पिता की रहस्यमयी मौत की जांच करने वापस लौटता है। इसमें टर्न-बेस्ड कॉम्बैट, इन्वेस्टिगेशन मैकेनिक्स और कैरेक्टर प्रोग्रेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Broken Sword - Shadows of the Templar: Reforged

यह क्लासिक पॉइंट-एंड-क्लिक एडवेंचर गेम का नया वर्जन है, जिसमें 4K विजुअल्स और बेहतर ऑडियो देखने को मिलेगा। गेम की कहानी George Stobbart नाम के टूरिस्ट पर आधारित है, जो पेरिस में एक बड़ी साजिश में फंस जाता है। इसके बाद वह अलग-अलग जगहों पर जाकर रहस्यों को सुलझाने की कोशिश करता है।

Enotria: The Last Song Standard Edition

Enotria: The Last Song एक Soulslike गेम है, जो Italian folklore से इंस्पायर्ड है। गेम में प्लेयर्स Maskless One की भूमिका निभाते हैं और अलग-अलग हथियारों, स्पेल्स और कॉम्बैट स्टाइल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 100 से ज्यादा हथियार और कई कैरेक्टर बिल्ड ऑप्शन्स दिए गए हैं।

Time Crisis

PS Plus Premium यूजर्स के लिए इस महीने Time Crisis भी जोड़ा जा रहा है। यह क्लासिक आर्केड शूटिंग गेम PlayStation के पुराने दौर का लोकप्रिय टाइटल रहा है। गेम में Agent Richard Miller को राष्ट्रपति की बेटी को बचाने का मिशन दिया जाता है, जहां प्लेयर्स को तेज रिफ्लेक्स और शूटिंग स्किल्स का इस्तेमाल करना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  3. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
  4. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  5. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  7. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  8. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  10. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »