Oneplus Battery Phone

Oneplus Battery Phone - ख़बरें

  • Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
    OnePlus Nord 6 को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में धांसू डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच फोन बहुत ही उम्दा दाम पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 15% का सीधा डिस्काउंट दिया है। इसे 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन ऑफर इससे आगे भी जाता है।
  • RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
    Nubia की गेमिंग सब-ब्रांड RedMagic अपना अगला धांसू गेमिंग फोन अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अब अपने घरेलू मार्केट में आने वाले RedMagic 12 Pro+ गेमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। RedMagic 12 Pro+ को कंपनी खास गेमिंग फोन वाला डिजाइन देने जा रही है जिसे होल्ड करने में बहुत आसानी होगी।
  • OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
    OnePlus 16 का लॉन्च कंपनी ने ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है। OnePlus 16 को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है। Tomorrow’s Starlight इनमें बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इसमें Interstellar Light Effect फीचर दिया गया है। OnePlus 16 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। OnePlus 16 में 200MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
    Oppo A7 Pro मार्केट में 11 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। खासतौर पर फोन के फीचर्स में इसकी लम्बी बैटरी और इसकी मजबूती की चर्चा है। घरेलू मार्केट में फोन की एंट्री सबसे पहले होगी। चीन में इसके लॉन्च की तैयारी शुरू हो चुकी है।
  • Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
    Redmi Note 17 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। फोन में 6.83 इंच बड़ा OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में चमचमाती स्क्रीन है जो 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है।
  • Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
    स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी अब यूजर्स की बड़ी जरूरत बन चुकी है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो बाजार में 9,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। OnePlus Nord 6 और Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh बैटरी दी गई है। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इन सभी फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 39,999 रुपये का है। Nothing Phone (4b) को Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 7.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के लिए एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।
  • Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    Nothing Phone 4b में 6.7 इंच Flexible AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 हो सकता है। Nothing Phone 4b में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिल सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर चल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
    OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर्स के बाद इसे 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और 50MP रियर कैमरा, Google Gemini, AI Eraser तथा IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 3 दिन तक चल सकती है।
  • बार-बार चार्जिंग से छुटकारा! चेक करें 8,000mAh से 10,001mAh बैटरी वाले ये 8 फोन
    स्मार्टफोन कंपनियां अब बड़ी बैटरी वाले डिवाइसेज पर तेजी से काम कर रही हैं। भारत में OnePlus, Vivo, Realme और Poco जैसे ब्रांड 8,000mAh से लेकर 10,001mAh तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं। इनमें कई मॉडल 80W, 90W और 100W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी की वजह से बड़ी बैटरी होने के बावजूद ये फोन ज्यादा मोटे या भारी नहीं हैं। अगर आपकी प्राथमिकता लंबा बैटरी बैकअप है, तो यह लिस्ट आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
  • OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
    OnePlus ने चीन में अपने नए Turbo 6X और Turbo 6X Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइसेज MediaTek के नए 4nm SUPER सीरीज प्रोसेसर के साथ आते हैं। Turbo 6X में 6.72 इंच LCD डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और Dimensity 7360 SUPER चिपसेट मिलता है। वहीं Turbo 6X Pro में 1.5K Samsung AMOLED डिस्प्ले, 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dimensity 7400 SUPER प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन AI फीचर्स, 144Hz रिफ्रेश रेट और ColorOS 16 के साथ आते हैं। इनकी बिक्री चीन में 15 जून से शुरू होगी।
  • OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, 9000mAh बैटरी वाले फोन को Rs 2,000 सस्ता खरीदने का मौका!
    OnePlus Nord 6 अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon व OnePlus की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। ग्राहक Axis और HDFC बैंक कार्ड के जरिए अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है।
  • OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
    OnePlus Nord 6 को लेकर बाजार में काफी चर्चा है और अब इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म हो चुकी है। यह स्मार्टफोन 7 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो फुल चार्ज पर 2.5 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। हालिया लीक के अनुसार, इसकी कीमत करीब 35,000 रुपये के आसपास हो सकती है। फोन Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
  • 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
    OnePlus 15T को लेकर कंपनी के चीन प्रेसिडेंट ली जीए ने नई जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक, फोन में 7,500mAh बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.31 इंच OLED डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16GB RAM मिलने की बात सामने आई है। डिवाइस में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और IP68/IP69 लेवल डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस भी मिल सकता है।
  • OnePlus जल्द लॉन्च कर सकती है 8,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
    आगामी स्मार्टफोन का डिस्प्ले दक्षिण कोरिया की Samsung के बजाय एक चाइनीज सप्लायर से लिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी की कैपेसिटी 8,000 mAh हो सकती है। यह OnePlus Ace 6 Ultra का हो सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रसॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »