Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

Nothing Phone (4b) की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है

Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • Nothing Phone (4b) के रियर में 45 मिनी LED के साथ Glyph Bar इंटरफेस है
  • इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 MP का प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

देश में पिछले सप्ताह लॉन्च किए गए Nothing Phone (4b) की बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसके रियर में 45 मिनी LED के साथ Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है। देश में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Nothing Phone (4a) की यह जगह लेगा। 

Nothing Phone (4b) का प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 39,999 रुपये का है। Nothing Phone (4b) को Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 7.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के लिए एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के लिए नौ महीने की इंटरेस्ट-फ्री EMI का भी विकल्प है। Nothing Phone (4b) की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। इस स्मार्टफोन के लिए व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं। 

Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) Samsung Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,000 Hz के इंस्टेंट सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 और Adreno 810 GPU दिया गया है। Nothing Phone (4b) की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,400 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन है। Nothing Phone (4b) की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के रियर में 45 मिनी LEDs के साथ Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है। Nothing Phone (4b) में 4K/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का साइज 164.4 x 78.2 x 8.6 mm और भार लगभग 210 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »