OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत

OnePlus ने चीन में Turbo 6X और Turbo 6X Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों डिवाइसेज MediaTek SUPER सीरीज प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले, AI फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं।

OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Turbo 6X सीरीज की कीमत

ख़ास बातें
  • OnePlus Turbo 6X में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले शामिल
  • दोनों फोन MediaTek SUPER सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च
  • Pro मॉडल में 6500 निट्स AMOLED स्क्रीन और OIS कैमरा
विज्ञापन

OnePlus ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन्स OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन्स MediaTek के नए 4nm SUPER सीरीज प्रोसेसर के साथ आते हैं। OnePlus Turbo 6X में 7000mAh बैटरी, 144Hz LCD डिस्प्ले और TF कार्ड एक्सपेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं Turbo 6X Pro में 1.5K Samsung AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7400 SUPER चिपसेट, 50MP OIS कैमरा और IP69K तक की रेटिंग मिलती है। दोनों मॉडल ColorOS 16 पर चलते हैं और कंपनी के मुताबिक लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

OnePlus Turbo 6X के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 1,899 युआन (करीब 26,700 रुपये) रखी गई है। इसका 8GB+256GB मॉडल 1,999 युआन (करीब 28,100 रुपये) और 12GB+256GB वेरिएंट 2,299 युआन (करीब 32,300 रुपये) में उपलब्ध होगा। वहीं OnePlus Turbo 6X Pro के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 1,999 युआन (करीब 28,100 रुपये), 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (करीब 29,500 रुपये) और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 2,399 युआन (करीब 33,700 रुपये) रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री 15 जून से चीन में शुरू होगी।

OnePlus Turbo 6X में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। कंपनी ने इसमें हार्डवेयर-लेवल DC Dimming भी दिया है। डिस्प्ले ग्लव्स पहनकर, गीले हाथों से या ऑयल लगे हाथों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन MediaTek Dimensity 7360 SUPER प्रोसेसर से लैस है।

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें Wired Reverse Charging का फीचर भी मिलता है, जिससे दूसरे डिवाइसेज चार्ज किए जा सकते हैं। OnePlus ने इसमें TF Card Slot भी दिया है, जिसके जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

वहीं OnePlus Turbo 6X Pro में 1.5K Samsung AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो M14 Luminescent Material का इस्तेमाल करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में Full-Brightness DC Dimming और Eye Protection फीचर्स भी दिए गए हैं। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 SUPER प्रोसेसर से लैस है और बेहतर नेटवर्क रिसेप्शन के लिए 360-डिग्री Surround Antenna System मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Turbo 6X Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। कैमरा में Live Photo, Soft Light Portrait और Vintage Film Filters जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में In-Display Fingerprint Sensor दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 29 घंटे तक शॉर्ट वीडियो प्लेबैक, 17 घंटे नेविगेशन और 8 घंटे लगातार गेमिंग का साथ दे सकती है।

दोनों स्मार्टफोन्स में AI Translation, AI Writing Assistant और AI Voice Notes जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। गेमर्स के लिए Custom Game Commands, Silent Game Launch और Voice Changer जैसे टूल्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा NFC, Stereo Dual Speakers और Infrared Remote Control जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Turbo 6X Pro को Heartbeat Orange और Prancing Horse Black कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है।

ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो OnePlus Turbo 6X Pro को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसके अलावा यह सात अलग-अलग मिलिट्री-ग्रेड टेस्ट भी पास कर चुका है। कंपनी का कहना है कि फोन को कठिन परिस्थितियों में भी इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  4. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  7. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  9. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  10. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »