OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक

OnePlus Turbo 7 फोन में कंपनी 200MP मेन कैमरा दे सकती है।

OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Turbo 6 सीरीज को कंपनी ने साल की शुरुआत में मार्केट के अंदर पेश किया था।

ख़ास बातें
  • फोन का कैमरा इसका हाइलाइट फीचर हो सकता है।
  • यह 9000mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है।
  • फोन में IP68, IP69 रेटिंग का सपोर्ट आ सकता है।
विज्ञापन

OnePlus Turbo 7 कंपनी का अगला फोन हो सकता है जिसे लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मिडरेंज सीरीज का यह स्मार्टफोन धांसू डिस्प्ले फीचर से लैस बताया जा रहा है। OnePlus Turbo 6 सीरीज की सक्सेसर सीरीज का यह मॉडल दमदार चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। फोन में Qualcomm चिपसेट का खुलासा हुआ है। फोन में 200MP कैमरा आने की संभावना जताई गई है। यानी कुल मिलाकर फोन एक दमदार मोबाइल डिवाइस के रूप में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से इसके लीक हुए फीचर्स। 

OnePlus Turbo 7 के लॉन्च से पहले धांसू फीचर्स लीक हो गए हैं। Weibo पर चीन से जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू की ओर से फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। OnePlus Turbo 7 के लिए कहा गया है कि फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले पैनल हाई रिजॉल्यूशन से लैस होकर आ सकता है। फोन में दमदार चिपसेट टिप्स्टर ने सुझाया है। फोन में क्वालकॉम का दमदार चिपसेट होगा जो कि Snapdragon 8 Gen 6 के रूप में संभावित है। 

फोन का कैमरा इसका हाइलाइट फीचर हो सकता है। टिप्स्टर का अनुमान है कि OnePlus Turbo 7 फोन में कंपनी 200MP मेन कैमरा दे सकती है। लेकिन फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नहीं होने की बात यहां कही गई है। इसके अलावा फोन के अंदर बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। यह 9000mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। मजबूती के लिए फोन में रियर ग्लास पैनल मिल सकता है। फोन में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68, IP69 रेटिंग का सपोर्ट आ सकता है। 

OnePlus Turbo 6 सीरीज को कंपनी ने साल की शुरुआत में मार्केट के अंदर पेश किया था। इसमें 165Hz का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा आता है। इसमें 9000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। नई सीरीज जाहिर तौर पर अपग्रेड्स के साथ लॉन्च होगी। जल्द ही कंपनी की ओर से इसके लॉन्च को लेकर कोई संकेत दिया जा सकता है। जाहिर तौर पर अपकमिंग OnePlus Turbo फोन में कंपनी बैटरी और कैमरा पर खास फोकस कर सकती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  4. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  6. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  7. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  9. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  10. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »