Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!

Oppo A7 Pro के अंदर 50MP का मेन कैमरा बताया गया है। फ्रंट में फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है।

Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!

Photo Credit: X/@TechHome100

फोन में 6.57 इंच का FHD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले बताया गया है। इसमें OLED पैनल मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.57 इंच का FHD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले बताया गया है।
  • स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट इसमें हो सकता है।
  • 8GB तक LPDDR4X रैम, 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज पेअरिंग की संभावना।
विज्ञापन

Oppo A7 Pro लॉन्च डेट कंपनी की ओर से कंफर्म कर दी गई है। फोन मार्केट में अगले हफ्ते लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी इसका खास फीचर रहने वाला है। इसी के साथ इसका डिस्प्ले भी चर्चा में है जो OLED पैनल से लैस होगा। फोन में स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। आइए जानते हैं Oppo A7 Pro के लॉन्च से पहले और क्या जानकारी सामने आ रही है। 

Oppo A7 Pro Launch Date

Oppo A7 Pro मार्केट में 11 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। खासतौर पर फोन के फीचर्स में इसकी लम्बी बैटरी और इसकी मजबूती की चर्चा है। घरेलू मार्केट में फोन की एंट्री सबसे पहले होगी। चीन में इसके लॉन्च की तैयारी शुरू हो चुकी है। 

Oppo A7 Pro Price, Sale

Oppo A7 Pro चीन में 11 सितंबर को दस्तक देगा। फोन की कीमत चीनी मार्केट में 2,000 युआन (लगभग 28,000 रुपये) हो सकती है। कथित तौर पर अपकमिंग स्मार्टफोन की सेल 11 सितंबर से शुरू (via) होगी। टिप्स्टर @TechHome100 ने फोन के मुख्य संभावित स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। 

Oppo A7 Pro Specifications (Leaked)

Oppo A7 Pro फीचर्स, स्पेसिफिकेशन विभिन्न सर्टिफिकेशंस के माध्यम से लीक्स में छाए हुए हैं। फोन की TENAA लिस्टिंग कहती है कि PYE110 मॉडल नम्बर वाले फोन में 6.57 इंच का FHD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले बताया गया है। इसमें OLED पैनल मिलने वाला है। फोन स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलने वाला है। 

फोन के प्रोसेसर को लेकर अलग-अलग दावे हैं। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप आने की बातें हो रही हैं। प्रोसेसर ऑक्टाकोर रहने वाला है। चिप को 8GB तक LPDDR4X रैम, 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज की पेअरिंग मिल सकती है। मैमोरी कार्ड की मदद से एक्सपेंडेबल स्टोरेज 2TB तक भी जा सकती है। फोन में इन्फ्रारेड ब्लास्टर का सपोर्ट भी मिलने वाला है। 

कैमरा की बात करें तो Oppo A7 Pro के अंदर 50MP का मेन कैमरा बताया गया है। फ्रंट में फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल रह सकता है। साथ में LED फ्लैश भी मिलेगा। Oppo A7 Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। फोन का वजन 206 ग्राम के करीब बताया जा रहा है। मोटाई में यह 8.8mm का हो सकता है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग देखने को मिल सकती है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  11. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  12. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »