OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, 9000mAh बैटरी वाले फोन को Rs 2,000 सस्ता खरीदने का मौका!

OnePlus Nord 6 की भारत में बिक्री शुरू हो गई है, जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 और 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, 9000mAh बैटरी वाले फोन को Rs 2,000 सस्ता खरीदने का मौका!
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 भारत में आज से बिक्री के लिए उपलब्ध
  • फोन में 9000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल
  • बैंक ऑफर के साथ 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है
विज्ञापन

OnePlus Nord 6 आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में पेश किया गया था। इसकी कुछ खासियतों में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 12GB RAM, 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी शामिल है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड बिल्ड से लैस आता है। यहां हम आपको OnePlus Nord 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Nord 6 Price, offer

OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री भारत में वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन पर शुरू हो चुकी है। 

ग्राहक एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान (फुल स्वाइप) पर 2,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है।

OnePlus Nord 6 Specifications

OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट,  3600 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस, 450ppi पिक्सल घनत्व और 93.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 3840Hz PWM डिमिंग है। इसमें क्रिस्टल गार्ड सिक्योरिटी है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है। कंपनी 4 एंड्रॉइड ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच का दावा करता है। Nord 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ एड्रेनो 825 जीपीयू है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 33,147 वर्ग मिमी का हीट डिसिपेशन एरिया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो नॉर्ड 6 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), f/1.8 अपर्चर और PDAF सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में प्लस की है, जिसका इस्तेमाल किसी भी ऑन-डिस्प्ले कंटेंट को माइंड स्पेस में जोड़ने के लिए किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6, 5G, जीपीएस, वाई-फाई और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, सिक्स-एक्सिस जायरोस्कोप, कलर टेम्परेचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर जैसे सेंसर शामिल हैं। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस है। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 217 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »