Ola Electric Scooter Prices

Ola Electric Scooter Prices - ख़बरें

  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
    अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस लगभग 22 प्रतिशत घटकर लगभग 1,48,000 यूनिट्स के रहे हैं। TVS Motor ने बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। इस कंपनी ने 37,661 यूनिट्स की बिक्री की है और इसका मार्केट शेयर लगभग 25 प्रतिशत का है। पिछले महीने Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री लगभग 29 प्रतिशत घटकर 32,883 यूनिट्स की रही है।
  • Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 400 किलोमीटर की रेंज का दावा 
    Simple Ultra का प्राइस 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में IDC रेंज 400 किलोमीटर होने का दावा किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह 2.77 सेकेंड्स में 0 से 40 kmph पर पहुंच सकता है। Simple Ultra की टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल के चार लेवल दिए गए हैं।
  • Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
    S1 X+ 5.2 kWh में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। S1 X+ 5.2 kWh का सीमित अवधि के लिए प्राइस 1,29,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसके प्राइस में 15 अप्रैल के बाद बदलाव किया जाएगा।
  • Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
    Ola Electric की मार्च में बिक्री महीना-दर-महीना आधार पर 150 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है। कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस मार्च में बढ़कर 10,117 यूनिट्स के रहे हैं। फरवरी में कंपनी ने 3.973 यूनिट्स की बिक्री की थी। ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कुल 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशंस की उपलब्धि भी हासिल की है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
    देश में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट (29 मार्च तक) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 17.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 13.5 लाख यूनिट्स का रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस सेगमेंट में लगभग 11 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। TVS Motor ने लगभग 3,30,145 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
  • Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
    कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट को तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और 3,500 रुपये की वैल्यू वाली एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वॉरंटी शामिल है। इस डिस्काउंट के साथ Rizta S का प्राइस 1,04,758 रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) से शुरू होगा।
  • TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
    BaaS का ऑप्शन चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनी की ओर से कस्टमर्स को लंबी अवधि की बैटरी एश्योरेंस की भी पेश की जाती है। हालांकि, इसमें बैटरी के लिए अलग से रेंटल चुकाना होता है। इस ऑप्शन के बिना Orbiter V1 का प्राइस 84,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का होगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.8 kWh और 3.1 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध है।
  • Ola Electric ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया 'Ola Insiders', 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स 
    ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इस प्रोग्राम में कंपनी के कस्टमर्स अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अपग्रेड कर सकेंगे। इसमें कंपनी के मौजूदा कस्टमर्स को नए Gen 3 S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिलेंगे। इनमें 4680 भारत सेल वेरिएंट्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल होंगे।
  • Bajaj Auto के Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 4,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट की पेशकश
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के शुरुआती 10,000 कस्टमर्स को 4,299 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस डिस्काउंट के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 87,100 रुपये का है। देश में यह मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 113 किलोमीटर की है।
  • Bajaj Auto ने लॉन्च किया नया Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, रेंज
    नए Chetak C25 का शुरुआती प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है। Chetak C25 में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसमें 650 mm की फुल-लेंथ सीट के साथ 25 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
  • Bajaj Auto का नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, Ola Electric को मिलेगी टक्कर
    आगामी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया टेल-लाइट सेटअप दिया गया है। इसमें स्लीक दिखने वाली हॉरिजॉन्टल LED स्ट्रिप दी गई है। इसके दोनों एंड पर इंडिकेटर्स हैं और इनके ऊपर चेतक ब्रांडिंग दिख रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब-माउंटेड मोटर के साथ टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने Chetak 3001 को लॉन्च किया था।
  • Ola Electric की बढ़ी सेल्स, Hyperservice से मिला फायदा
    पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने 9,020 यूनिट्स की बिक्री की है। Ola Electric का मार्केट शेयर बढ़कर 9.3 प्रतिशत हो गया है। नवंबर में कंपनी का मार्केट शेयर 7.2 प्रतिशत का था। कंपनी ने S1 Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है।
  • Ola Electric को 4680 Bharat Cell वाली Roadster X+ मोटरसाइकिल के लिए मिला सरकार से अप्रूवल
    इस सर्टिफिकेशन के साथ Roadster X+ की डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस सर्टिफिकेशन के लिए Roadster X+ की सेफ्टी और परफॉर्मेंस के लिहाज से कड़ी टेस्टिंग की जाएगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि Roadster X+ को सरकार से सर्टिफिकेशन मिलना कंपनी की देश में एंड-टु-एंड EV टेक्नोलॉजी बनाने की यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है।
  • Ather Energy के Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस वर्ष मई में Rizta ने एक लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया था। Ather Energy की कुल सेल्स में Rizta की हिस्सेदारी बढ़कर 70 प्रतिशत से अधिक हो गई है कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग में Rizta की हिस्सेदारी एक-तिहाई से अधिक की है। Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।
  • Ola Electric ने शुरू की 4680 Bharat Cell वाले S1 Pro+ की डिलीवरी
    ओला इलेक्ट्रिक के S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर दी गई है। S1 Pro+ की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। इसमें चार राइडिंग मोड - Hyper, Sports, Normal और Eco दिए गए हैं। यह सिर्फ 2.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। हाल ही में कंपनी ने S1 Pro Sport को भी लॉन्च किया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »