News

News - ख़बरें

  • HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
    HMD Pulse सीरीज में नया स्मार्टफोन आने की बात सामने आई है जिसमें दो डिस्प्ले होंगे। यानी फ्रंट डिस्प्ले के साथ ही फोन में एक रियर डिस्प्ले होगा जिसमें कई उपयोगी फीचर्स आ सकते हैं। दावा है कि HMD Pulse 2T Pro के रूप में यह नया फोन आ सकता है। Pulse 2T Pro में 6.68 इंच का डिस्प्ले आ सकता है।
  • Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
    Acer भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट Iconia Tab 11 5G लेकर आई है। कंपनी ने चुपके से इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। साथ में प्राइसिंग का खुलासा भी कर दिया है। Acer Iconia Tab 11 5G में लगभग 11 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
    Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन ऐप्स पर काम करेगा। Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने Pixel Camera Services को अपडेट कर दिया है। Connected Cameras सपोर्ट अब 11 ऐप पर काम करेगा। यानी पहले यह फीचर 5 ऐप के लिए काम करता था, लेकिन अब यह फीचर 16 ऐप के लिए काम करेगा।
  • Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
    Amazon Great Indian Festival Sale आज से शुरू हो गई है। सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरफोन और कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स मिल रहे हैं।
  • Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
    Noise ने भारत में Master Buds Open नाम से नए Open-Ear Earbuds लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के पहले Open-Ear ईयरबड्स हैं और इनमें Sound by Bose Technology का इस्तेमाल किया गया है। ईयरबड्स में 10.8mm Custom Dynamic Driver, Dynamic EQ और छह साउंड प्रीसेट दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC DNN सिस्टम मिलता है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Dual Connectivity दी गई है। चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक प्लेबैक का दावा है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। Noise Master Buds Open की कीमत ₹7,999 है और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
    भारत में D2M यानी Direct-to-Mobile तकनीक के जरिए बिना मोबाइल डेटा खर्च किए Smartphone पर Live TV और अन्य प्रसारण सामग्री पहुंचाने की योजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार D2M के कमर्शियल रोलआउट की दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन स्मार्टफोन कंपनियों को अपने डिवाइस में D2M सिग्नल रिसीव करने वाली खास चिप या हार्डवेयर लगाना अनिवार्य नहीं किया जाएगा। कंपनियां बाजार की मांग के आधार पर इस सुविधा को अपनाने का फैसला कर सकेंगी। सरकार ने D2M के लिए 470–582 MHz बैंड और PPP मॉडल को मंजूरी दी है। इससे हर Smartphone में D2M सपोर्ट मिलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
  • घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
    Lumio ने भारत में Arc 7 (2026) Projector लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने पिछले साल के मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ पेश किया है। इसमें नया Arc Light Engine 2 दिया गया है, जो 500 ANSI Lumens की ब्राइटनेस और 1700:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो देता है। प्रोजेक्टर 120 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट दिखा सकता है। इसमें Android 14 पर आधारित Google TV, Gemini और 32GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा ऑटो कीस्टोन, ऑटोफोकस और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे फीचर्स भी हैं। Lumio Arc 7 की कीमत ₹34,999 है और बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
    Lenovo Watch Fit 3 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई Lenovo Watch Fit 3 में 1.96 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले मिलता जिसका रिजॉल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है। स्क्रीन के ऊपर 2.5D कर्व्ड टेम्पर्ड ग्लास लगा है जो इसे झटकों से सुरक्षा प्रदान करता है और स्क्रैच होने से बचाता है।
  • Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
    Honor X5ds को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Honor X5ds फोन LCD पैनल से लैस है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें कंपनी ने 50MP का मेन कैमरा लगाया है। फोन का हाइलाइट इसका सेकंडरी डिस्प्ले है।
  • Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Vivo ने लेटेस्ट फोन Vivo S60t को चुपके से मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नया Vivo S60t स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन काफी स्लिम है और मोटाई केवल 7.79mm की है। फोन में पावरफुल प्रोसेसिंग है जिसके लिए इसमें Snapdragon 7 सीरीज की चिप लगी है। यह बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है जो कि 7200mAh की है।
  • भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
    भारत में स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा शिफ्ट देखने को मिल रहा है। 4G स्मार्टफोन्स फिर से पॉपुलर हो रहे हैं। एक बड़ी वजह स्मार्टफोन पार्ट्स की बढ़ती कीमतों को बताया जा रहा है। हाल ही में इसे लेकर एक रिसर्च सामने आई है जो कहती है कि 2026 में 4G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
  • Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
    Honor टैबलेट मार्केट में नया धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने नया टैबलेट टीज कर दिया है जिसमें कथित तौर पर 200Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है। अभी तक आपने 165Hz, 185Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के बारे में सुना होगा, लेकिन Honor का अपकमिंग टैबलेट 240Hz के धांसू रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है।
  • 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं कि ग्राहकों को सस्ते रीचार्ज प्लान ढूंढने में कोई परेशानी न हो। Jio, Airtel, Vi जैसी तमाम कंपनियों की वेबसाइट, और मोबाइल ऐप पर सस्ते रीचार्ज प्लान आसानी से दिखने चाहिएं। TRAI ने साफतौर पर कहा है कि टेलीकॉम कंपनियां पेज पर TRAI-Mandated Packs नाम से अलग सेक्शन दिखाएं।
  • 10,000mAh Battery वाले ये फोन मचा रहे हैं तहलका, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
    अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले, तो 10,000mAh बैटरी वाले फोन आपके लिए खास हो सकते हैं। भारत में फिलहाल Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Redmi Note 17 Pro Max 5G और Poco X8 Power 5G इस कैटेगरी में शामिल हैं। Realme के दोनों मॉडल 10,001mAh बैटरी के साथ आते हैं, जबकि Redmi और Poco फोन में 10,000mAh बैटरी मिलती है। खास बात यह है कि इन फोन्स में 80W से 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
    दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए कई नए उपायों की तैयारी है। इनमें 50 फीसदी Work From Home और No PUCC, No Fuel सबसे अहम नियम हैं। इसके अलावा पार्किंग फीस बढ़ाने, कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन गतिविधियों पर रोक लगाने तथा कुछ दूसरे राज्यों के वाहनों की एंट्री पर पाबंदी जैसे कदम भी शामिल हैं। वहीं CAQM ने संशोधित GRAP भी जारी किया है, जिसमें AQI बढ़ने के साथ चार स्टेज में पाबंदियां लागू होंगी। Stage-4 में AQI 450 से ऊपर पहुंचने पर 50% ऑफिस स्टाफ के साथ काम और बाकी कर्मचारियों के लिए WFH का प्रावधान है।

News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »