New Device

New Device - ख़बरें

  • बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट
    Portronics ने भारत में अपना नया Sky Cast Type-C to HDMI स्क्रीन कास्ट डिवाइस लॉन्च किया है, जो बिना WiFi या ऐप के 4K@50Hz तक स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट करता है। यह डिवाइस ट्रांसमीटर और रिसीवर के जरिए काम करता है और प्लग-एंड-प्ले फीचर के साथ आता है। इसमें 100W Power Delivery पास-थ्रू चार्जिंग, 10 मीटर तक वायरलेस रेंज और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसे प्रेजेंटेशन, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
    Huawei ने Watch Buds 2 लॉन्च किया है, जो एक हाइब्रिड वियरेबल डिवाइस है जिसमें स्मार्टवॉच और ईयरबड्स दोनों शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें 1.5 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी और इनबिल्ट वायरलेस ईयरबड्स दिए गए हैं। यह डिवाइस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, हेल्थ ट्रैकिंग और 90 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। बैटरी लाइफ करीब 3 दिन बताई गई है। इसकी शुरुआती कीमत 3,488 युआन (करीब 47,700 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
    Lyne Originals ने भारत में एक साथ छह नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, नेकबैंड और पोर्टेबल स्पीकर शामिल हैं। इस लाइनअप में STARTUP 30 और STARTUP 49 स्मार्टवॉच, STARTUP 57 ईयरबड्स, STARTUP 48 और STARTUP 62 नेकबैंड और Jukebox 10 Pro स्पीकर शामिल हैं। इनकी कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 5,749 रुपये तक जाती है। कंपनी के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स को बैटरी बैकअप, ऑडियो फीचर्स और डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
    Amazon एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की तैयारी कर रहा है। Reuters की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार कंपनी “Transformer” नाम के नए स्मार्टफोन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यह डिवाइस Alexa और AI फीचर्स के साथ आएगा और यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देगा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन को Amazon की सर्विसेज जैसे Prime Video, Prime Music और ऑनलाइन शॉपिंग के साथ गहराई से जोड़ा जा सकता है। हालांकि इसकी लॉन्च टाइमलाइन और कीमत अभी साफ नहीं है और प्रोजेक्ट को बदला या बंद भी किया जा सकता है।
  • टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो
    Xiaomi ने भारत में नए टैबलेट को टीज किया है, जिसके साथ कीबोर्ड और स्टायलस जैसे एसेसरीज मिलने की संभावना है। कंपनी ने X पर पोस्ट कर संकेत दिया कि उसने टैबलेट कैटेगरी में नया बदलाव किया है और अब अगला डिवाइस पेश करने जा रही है। टीजर इमेज में पतले और फ्लैट फ्रेम वाला डिवाइस दिखा है। टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक यह Xiaomi Pad 8 हो सकता है, जिसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक नाम और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Elon Musk आम जनता के लिए ला रहे हैं सैटेलाइट फोन? नए दावे ने खोल दिए राज!
    SpaceX के संभावित IPO से पहले Starlink बिजनेस से जुड़े नए प्लान्स सामने आए हैं। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Starlink की पहुंच बढ़ाने के लिए नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर काम कर रही है, जिनमें Starlink फोन, डायरेक्ट टू डिवाइस इंटरनेट और स्पेस ट्रैकिंग सर्विस शामिल हो सकती हैं। हालांकि SpaceX ने इन योजनाओं को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Elon Musk ने भी हाल ही में साफ किया है कि फिलहाल SpaceX किसी फोन पर काम नहीं कर रही है, लेकिन भविष्य में इस तरह का आइडिया पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है।
  • CMF Headphone Pro और Watch 3 Pro जल्द भारत में होंगे लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस
    CMF by Nothing ने भारत में अपने नए AIoT डिवाइसेस Headphone Pro और Watch 3 Pro के लॉन्च को टीज कर दिया है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म किया है कि दोनों प्रोडक्ट्स जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। CMF ने इनके डिजाइन और कलर ऑप्शंस भी शेयर किए हैं। ये डिवाइसेस पहले ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन अब तक भारत में उपलब्ध नहीं थे। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
  • Oppo Find X8 Mini में होगी 5600mAh बैटरी! अगले साल हो सकता है लॉन्‍च
    ओपो कई नई डिवाइसेज पर काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले चीन के रेडियो सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म डेटाबेस पर मॉडल नंबर PKH120 के साथ एक अपकमिंग ओपो फोन को देखा गया। ओपो के एक और फोन का मॉडल नंबर PKH110 है, जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी नहीं है। दोनों मॉडल्‍स को अब UFSC चार्जिंग डेटाबेस में देखा गया है। कहा जाता है कि ये फोन ओपो के Find N5 या Find X8 Mini हो सकते हैं।
  • Nokia फोन बनाने वाली कंपनी लाई सस्‍ता फोन! 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ आया HMD Aura
    HMD Aura : इसे ऑस्‍ट्रेलिया में लाया गया है। यह दो कलर ऑप्‍शंस में आता है। फोन में यूनिसॉक का प्रोसेसर लगाया है।
  • WhatsApp को चुटकी में एक साथ 4 स्मार्टफोन्स में कर सकेंगे इस्तेमाल! ये रहा तरीका
    आप अपने एक अकाउंट को चार अलग-अलग स्मार्टफोन्स पर इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • WhatsApp को जल्द मिलेंगे ये दो नए फीचर्स, नए अपडेट में मिले सुराग
    एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप v2.20.196.8 बीटा में एडवांस सर्च मोड के सबूत भी देखे गए हैं। एक स्क्रीनशॉट साझा किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि यह फीचर कैसे काम कर सकता है।

New Device - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »