ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर iQOO का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - I2606 के साथ लिस्ट हुआ है। यह iQOO 16R हो सकता है। हालांकि, इस लिस्टि्ंग से iQOO 16R के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है
हाल ही में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल iQOO ने सितंबर में iQOO 16 को पेश किया था। हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया गया था। इससे देश में iQOO 16 के जल्द लॉन्च का संकेत मिला था। डिवाइसेज मेकर Vivo के इस सब-ब्रांड की इस सीरीज में एक अन्य स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की योजना है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर iQOO का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - I2606 के साथ लिस्ट हुआ है। यह iQOO 16R हो सकता है। हालांकि, इस लिस्टि्ंग से iQOO 16R के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकशन डेटाबेस पर यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ दिखा था। भारत के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को iQOO 16s के तौर पर पेश किया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। iQOO 16R या iQOO 16s में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। भारत में iQOO 16 को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
चीन में पेश किए गए iQOO 16 में iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 के इंटरनेशनल वर्जन की मॉडल नंबर - vivo I2607 के साथ लिस्टिंग हुई है। iQOO 16 के इंटरेशनल वेरिएंट को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत