Vu Masterpiece AEye TV सीरीज भारत में 55-115 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई है।
Photo Credit: Vu
Vu Masterpiece AEye TV में 115 इंच की डिस्प्ले है।
Vu टेलीविजन ने आज भारतीय बाजार में Masterpiece AEye TV सीरीज लॉन्च कर दी है। नए टीवी में 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के 6 डिस्प्ले साइज शामिल हैं। टीवी की इस नई रेंज में RGB मिनी LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट, 360° सराउंड साउंड और गूगल TV शामिल हैं। इन टेलीविजन में एम्बिएंट लाइट सेंसर और मशीन-लर्निंग पर बेस्ड इंटेलिजेंट ब्राइटनेस कंट्रोल इंजन शामिल है। जो कि कमरे की लाइटिंग और स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के हिसाब से पिक्चर सेटिंग्स को एडजस्ट करते हैं। AI इंजन हर फ्रेम का एनालेसेज करके अलग-अलग तरह के कंटेंट जैसे कि डार्क सीन, स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट और ब्राइट आउटडोर फुटेज की पहचान करता है। Vu Masterpiece AEye TV के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Vu Masterpiece AEye TV के 55 इंच मॉडल की कीमत ₹75,000, 65 इंच की कीमत ₹95,000, 75 इंच मॉडल की कीमत ₹1,30,000, 85 इंच मॉडल की कीमत ₹1,75,000, 98 इंच मॉडल की कीमत ₹2,95,000 और 115 इंच वेरिएंट की कीमत ₹13,00,000 है। Vu Masterpiece AEye TV सीरीज बिक्री के लिए रिटेल स्टोर्स पर भारत में 12 नवंबर, 2026 से उपलब्ध हो गई है।
Vu Masterpiece AEye TV में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच, 98 इंच और 115 इंच डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। डिस्प्ले 100% BT.2020 कलर कवरेज के साथ RGB MiniLED से लैस है। आई कंफर्ट के लिए एंबिएंट लाइट सेंसिंग के साथ इंटेलीजेंट ब्राइटनेस कंट्रोल दिया गया है। 55–98 इंच मॉडल की ब्राइटनेस 2,500 निट्स XDR और 115 इंच मॉडल की ब्राइटनेस 3,000 निट्स XDR है। AI मैप्ड फुल ऐरे लोकल डिमिंग है, जिसमें 55–98 इंच मॉडल 2,000 जोन तक और 115 इंच मॉडल 2,696 जोन तक है। हाइपर-मोशन AI इंजन के साथ 288Hz फ्लूइड मोशन मिलता है। 55-98 इंच मॉडल में VuFx 6-ड्राइवर सिस्टम, 4 स्पीकर, 2 रियर वूफर और 110W आउटपुट मिलता है। वहीं 115 इंच मॉडल में VuFx 10-ड्राइवर सिस्टम, 8 स्पीकर, 2 रियर सबवूफर और 240W आउटपुट शामिल है।
टीवी डॉल्बी एटम्स, एआई क्रिस्टल क्लियर वॉयस, डॉल्बी एसी-4 डायलॉग एन्हांसर मिलता है। टीवी में अल्ट्रा स्लिम प्रोफाइल, हेंड ब्रश्ड एल्यूमिनियन एलॉय बॉडी और अर्मानी गोल्ड फिनिश डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा पर्सनलाइज फ्रेम मोड दिया गया है। ये टीवी Gemini AI के साथ Google TV पर काम करते हैं। इनमें एडवांस एआई प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। अलग से ओटीटी हॉटकीज और वॉयस सर्च के साथ टू ब्लूटूथ वॉयस रिमोट शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत