3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम

Xiaomi ने चीन में Mijia Instant Hot Water Dispenser (Ice Maker) लॉन्च किया है। यह डिवाइस आइस मेकर, वॉटर डिस्पेंसर और हॉट वॉटर स्टेशन समेत कई काम एक साथ कर सकता है।

3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi का नया Mijia Instant Hot Water Dispenser और Ice Maker

ख़ास बातें
  • Xiaomi का नया डिवाइस 10 मिनट में बर्फ तैयार करता है
  • 2050W सिस्टम से सिर्फ 3 सेकंड में गर्म पानी देता है
  • UV स्टरलाइजेशन और ऐप कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद
विज्ञापन

Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Instant Hot Water Dispenser (Ice Maker) लॉन्च कर दिया है। यह एक मल्टी-फंक्शन स्मार्ट होम डिवाइस है जो आइस मेकर, वॉटर डिस्पेंसर, इलेक्ट्रिक केतली और हॉट वॉटर स्टेशन जैसे कई काम एक साथ कर सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 2050W हीटिंग सिस्टम दिया गया है जो करीब 3 सेकंड में गर्म पानी उपलब्ध करा सकता है। इसके अलावा यह 10 मिनट में बर्फ तैयार करने की क्षमता रखता है। डिवाइस में UV स्टरलाइजेशन, ऐप कंट्रोल, 2.6 लीटर वॉटर टैंक और स्मार्ट टेम्परेचर कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Xiaomi Mijia Instant Hot Water Dispenser (Ice Maker) की बिक्री चीन में 15 जून से शुरू होगी। इसकी आधिकारिक कीमत 3,299 युआन (करीब 46,400 रुपये) रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 2,969.1 युआन की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

नए डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल वॉटर सप्लाई सिस्टम है। अगर यूजर्स के घर में पहले से वॉटर प्यूरिफायर मौजूद है तो यह सीधे उससे कनेक्ट होकर ऑटोमैटिक रीफिलिंग कर सकता है। वहीं दूसरे यूजर्स के लिए इसमें 2.6 लीटर का रिमूवेबल वॉटर टैंक दिया गया है जिसे जरूरत पड़ने पर मैन्युअली भरा जा सकता है।

आइस मेकिंग की बात करें तो कंपनी का दावा है कि फास्ट मोड में यह सिर्फ 10 मिनट में पांच 6 ग्राम के आइस क्यूब्स तैयार कर सकता है। वहीं स्टैंडर्ड मोड में लगभग 15 मिनट में पांच 10 ग्राम के बड़े आइस क्यूब्स बनाए जा सकते हैं। इसमें मौजूद स्टोरेज कम्पार्टमेंट एक बार में 45 से 55 आइस क्यूब्स तक स्टोर कर सकता है और करीब पांच घंटे तक उन्हें ठंडा बनाए रखता है।

हॉट वॉटर के लिए इसमें 2050W हीटिंग सिस्टम दिया गया है। Xiaomi के मुताबिक यूजर्स को सिर्फ तीन सेकंड के भीतर गर्म पानी मिल सकता है। डिवाइस में तापमान कंट्रोल करने के लिए कई प्रीसेट दिए गए हैं, जबकि Mi Home ऐप के जरिए तापमान को 40 डिग्री सेल्सियस से 90 डिग्री सेल्सियस के बीच एडजस्ट किया जा सकता है।

कंपनी ने हाइजीन पर भी खास ध्यान दिया है। डिवाइस में आइस और कोल्ड वॉटर के लिए अलग-अलग UV स्टरलाइजेशन सिस्टम दिए गए हैं। इसके अलावा हाई-टेम्परेचर पाइप क्लीनिंग, ऑटोमैटिक ड्रेनेज और कोल्ड वॉटर सर्कुलेशन जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कलर डिस्प्ले, चाइल्ड लॉक, ऐप कनेक्टिविटी और फास्ट आइस मेकिंग के दौरान 35dB से कम नॉइज लेवल मिलता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »