Nokia फोन बनाने वाली कंपनी लाई सस्‍ता फोन! 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ आया HMD Aura

HMD Aura : 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज इस फोन में दिया गया है।

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी लाई सस्‍ता फोन! 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ आया HMD Aura

Photo Credit: jbhifi

HMD Aura में 6.56 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 900 x 1600 पिक्‍सल रेजॉलूशन जनरेट करता है।

ख़ास बातें
  • HMD Aura स्‍मार्टफोन ऑस्‍ट्रेलिया में लॉन्‍च
  • यह एक अफॉर्डेबल डिवाइस है
  • फोन में यूनिसॉक का प्रोसेसर लगाया गया है
विज्ञापन
HMD Aura : नोकिया स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली एचएमडी अब HMD ब्रैंड नेम वाली डिवाइसेज लॉन्‍च करने पर भी फोकस कर रही है। बीते दिनों HMD Pulse सीरीज के तहत कई स्‍मार्टफोन्‍स को यूरोप के लिए लाया गया था। अब कंपनी ने एक और एचएमडी फोन HMD Aura को लॉन्‍च किया है। इसे ऑस्‍ट्रेलिया में लाया गया है। यह दो कलर ऑप्‍शंस में आता है। फोन में यूनिसॉक का प्रोसेसर लगाया है, जो बताता है कि यह एक अफॉर्डेबल एचएमडी डिवाइस है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज इस फोन में दिया गया है। 
 

HMD Aura Price

HMD Aura की कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए AUD 180 (लगभग 9,881 रुपये) तय की गई है। 
 

HMD Aura Specifications, features 

HMD Aura में 6.56 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 900 x 1600 पिक्‍सल रेजॉलूशन जनरेट करता है। फोन के फ्रंट में वही बेजल हैं, जो Pulse Pro में मिलते हैं। फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसके अंदर फ्रंट कैमरा फ‍िट है। 

जैसाकि हमने बताया, इस फोन को दो कलर ऑप्‍शंस - ग्‍लेशियर ग्रीन और इंडिगो ब्‍लैक में लिया जा सकेगा। फोन में यूनिसॉक SC9863A1 प्रोसेसर लगाया गया है, जो कई एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन में दिया जा चुका है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज जोड़ा गया है। 

HMD Aura में 5000mAh की बैटरी है, जो 10वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग पोर्ट यूएसबी टाइप-सी है और 3.5mm का हेडफोन जैक सपोर्ट इसमें दिया गया है। 

नए एचएमडी फोन में दो कैमरा हैं। बैक साइड में 13 एमपी का शूटर है, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। फोन के बैक साइड में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर लगा है, जो सिक्‍योरिटी के ल‍िहाज से अच्‍छा फीचर है। हालांकि यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 13 पर चलती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »