Thunderobot ने Mix Neo Mini PC लॉन्च किया है। इसमें Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर, 16GB RAM, 1TB तक SSD और 115 TOPS तक AI कंप्यूटिंग क्षमता मिलती है।
Photo Credit: Thunderobot
Thunderobot Mix Neo Mini PC में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर और AI फीचर्स मिलते हैं
चीन की टेक कंपनी Thunderobot ने अपना नया Mini PC Mix Neo लॉन्च कर दिया है। यह कॉम्पैक्ट डेस्कटॉप Intel के Lunar Lake आर्किटेक्चर पर बेस्ड है और इसमें Core Ultra 7 256V प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर AI से जुड़े कामों को ध्यान में रखकर पेश किया है। इसमें 115 TOPS तक की AI कंप्यूटिंग क्षमता मिलती है। इसके अलावा Mini PC में 16GB LPDDR5X RAM, Intel Arc ग्राफिक्स और 1TB तक SSD स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 4,499 युआन है।
Thunderobot Mix Neo में Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8-core Intel Arc 140V GPU भी इंटीग्रेटेड है, जिसमें 8 Xe2 कोर मिलते हैं। इसकी क्लॉक स्पीड 1,950MHz तक जाती है। Mini PC में 16GB LPDDR5X-8533 RAM दी गई है। हालांकि, यह RAM प्रोसेसर पैकेज के साथ ही इंटीग्रेटेड है, इसलिए इसे बाद में अपग्रेड नहीं किया जा सकता। स्टोरेज के लिए इसके बेस मॉडल में 512GB PCIe 3.0 SSD मिलता है, जबकि दूसरा वेरिएंट 1TB PCIe 4.0 SSD के साथ आता है। इसमें दो M.2 2280 स्लॉट दिए गए हैं, जिससे यूजर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त SSD भी लगा सकते हैं।
AI फीचर्स की बात करें तो कंपनी के मुताबिक इसका प्रोसेसर 115 TOPS तक INT8 परफॉर्मेंस दे सकता है। इसमें FlowyAIPC सॉफ्टवेयर और Herdsman लोकल AI इंफरेंस इंजन भी मिलता है। इनकी मदद से यूजर अपने सिस्टम पर ही लार्ज लैंगुएज मॉडल्स (LLM) और इमेज जनरेशन टूल्स चला सकते हैं।
डिजाइन की बात करें तो इसका साइज 128 x 128 x 53.5mm है और वजन करीब 480 ग्राम है। इसमें 40Gbps USB-C पोर्ट, दो 10Gbps USB-A पोर्ट, HDMI 2.1, DisplayPort 1.4 और दो 2.5GbE Ethernet पोर्ट मिलते हैं। इसके अलावा Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि फुल लोड पर इसका फैन करीब 29.5dBA शोर करता है। इसे मॉनिटर के पीछे लगाने के लिए VESA माउंट भी दिया गया है।
Thunderobot Mix Neo फिलहाल चीन में JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,499 युआन (करीब 63,400 रुपये) है। वहीं, 1TB स्टोरेज मॉडल 4,999 युआन (करीब 70,500 रुपये) में आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर