BGMI 4.7 अपडेट 18 नवंबर को रिलीज होगा। इसमें Popularity Battle Annual Gala, Chicko's Loot इवेंट और नया Mode Selection इंटरफेस मिलेगा।
Photo Credit: KRAFTON
BGMI 4.7 अपडेट में Popularity Battle और Chicko's Loot जैसे नए इवेंट मिलेंगे
BGMI खेलने वालों के लिए नवंबर का महीना खास होने वाला है। KRAFTON India अपने लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) के लिए 4.7 अपडेट जारी करने जा रही है। यह अपडेट 18 नवंबर 2026 को रोलआउट होगा। इसमें प्लेयर्स को Popularity Battle Annual Gala नाम का नया इवेंट मिलेगा। इसके अलावा Chicko's Loot के जरिए इन-गेम आइटम जीतने का मौका भी मिलेगा। कंपनी गेम के Mode Selection स्क्रीन में बदलाव करने वाली है, जिससे पसंदीदा गेम मोड तक पहुंचना पहले से आसान हो जाएगा।
BGMI 4.7 अपडेट के साथ Popularity Battle Annual Gala इवेंट शुरू होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 18 नवंबर से शुरू होंगे और 24 नवंबर तक चलेंगे। वहीं, इसका मुख्य मुकाबला 25 नवंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। दिसंबर में Team Popularity Battle भी शुरू होगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को 9-टियर रैंकिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। इसके आखिरी टियर में अधिकतम 3,000 प्लेयर्स को जगह मिलेगी। अलग-अलग राउंड में प्लेयर्स के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पॉइंट्स मिलेंगे। इसके बाद Peak Battle के जरिए फाइनल रिवॉर्ड तय किए जाएंगे। इसमें एक्सक्लूसिव इन-गेम सम्मान और दूसरे रिवॉर्ड शामिल होंगे। इसके अलावा सभी रजिस्टर्ड प्लेयर्स के लिए Starlight Grand Prize भी रखा गया है।
BGMI 4.7 अपडेट में गेम के Mode Selection इंटरफेस को भी नया डिजाइन दिया जाएगा। अब इसमें Mine और Discover नाम के दो अलग-अलग सेक्शन मिलेंगे। Mine सेक्शन में प्लेयर अपने पसंदीदा और अक्सर खेले जाने वाले गेम मोड आसानी से एक्सेस कर सकेंगे। वहीं, Discover सेक्शन में नए और दूसरे उपलब्ध गेम मोड दिखाई देंगे। यह नया इंटरफेस अपडेट जारी होने के बाद धीरे-धीरे सभी प्लेयर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अपडेट में Chicko's Loot नाम का एक नया सीजनल इवेंट भी शामिल होगा। यह 20 नवंबर 2026 से शुरू होकर 21 जनवरी 2027 तक चलेगा। इसमें प्लेयर अलग-अलग गेम मोड खेलकर Lucky Eggs हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा दोस्त भी उन्हें Lucky Eggs भेज सकेंगे। इनका इस्तेमाल इवेंट शॉप में जाकर अलग-अलग इन-गेम आइटम रिडीम करने के लिए किया जा सकेगा। दिसंबर में Lucky Eggs पर आधारित एक मिनी-गेम भी शुरू किया जाएगा।
KRAFTON India के मुताबिक, BGMI 4.7 अपडेट 18 नवंबर 2026 को रिलीज होगा। इसी दिन Popularity Battle Annual Gala के रजिस्ट्रेशन भी शुरू होंगे। 20 नवंबर से Chicko's Loot इवेंट शुरू होगा, जबकि 25 नवंबर से मुख्य Popularity Battle मुकाबला खेला जा सकेगा। दिसंबर में Team Popularity Battle और Lucky Egg मिनी-गेम भी आएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999