WhatsApp को जल्द मिलेंगे ये दो नए फीचर्स, नए अपडेट में मिले सुराग

WhatsApp का नया लिंक्ड डिवाइसेस सेक्शन यूज़र्स को उसी तरह से नया डिवाइस जोड़ने में मदद करेगा, जैसे वर्तमान में व्हाट्सऐप वेब / डेस्कटॉप में होता है।

WhatsApp को जल्द मिलेंगे ये दो नए फीचर्स, नए अपडेट में मिले सुराग

WhatsApp में मल्टीपल डिवाइस फीचर के जरिए एक अकाउंट को कई डिवाइस में चला सकते हैं

ख़ास बातें
  • WhatsApp Android Beta v2.20.196.8 अपडेट में मिले दो नए फीचर्स के सुराग
  • मल्टीपल डिवाइस फीचर को किया जा सकता है 'Linked Devices' के नाम से रिलीज़
  • एडवांस सर्च फीचर भी अब अपने रिलीज़ से दूर नहीं
विज्ञापन
WhatsApp ने एक नया एंड्रॉयड बीटा अपडेट जारी किया है और यह कथित तौर पर भविष्य में मिलने वाले कुछ फीचर्स की जानकारी दे रहा है। Android के लिए यह लेटेस्ट व्हाट्सऐप v2.20.196.8 बीट हमें दो फीचर्स की झलक देता है, जिनमें एडवांस सर्च मोड और मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट शामिल हैं। एक व्हाट्सऐप अकाउंट को कई डिवाइस पर चलाने देने की क्षमता पर कंपनी लंबे अर्से से काम कर रही है और यह लेटेस्ट बीटा हमें इसी की एक झलक देता है कि यह यूआई कैसा दिखेगा। इसके अलावा, एडवांस सर्च मोड पर भी पिछले कुछ समय से काम चल रहा है और यह नया बीटा इसमें कुछ यूआई सुधार दिखाता है।

WABetaInfo ने Android के लिए आने वाले लेटेस्ट WhatsApp v2.20.196.8 Beta के अंदर कुछ नई फीचर्स के सुराग देखे हैं, जिस पर सोशल मैसेजिंग ऐप काम कर रहा है। इनमें से पहला फीचर है लंबे समय से सुर्खियों में रहा मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट। इस फीचर के स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि व्हाट्सऐप इस मल्टीपल डिवाइस फीचर के लिए नया यूआई बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, WhatsApp इसे "लिंक्ड डिवाइसेस" कह सकता है और इसे स्क्रीन के ऊपरी दायीं ओर आने वाले तीन डॉट्स आइकॉन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। यह फीचर आपको कई डिवाइसों पर एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट का उपयोग करने देगा, वो भी बिना किसी लॉग आउट के। ट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया दिग्गज एक अकाउंट को एक साथ चार डिवाइसों पर सिंक करने की अनुमति देने पर काम कर रहा है।

यह भी अंदाज़ा लगाया गया है कि नए ‘Linked Devices' फीचर के जरिए पहुंच के लिए डिवाइसों के बीच डेटा को भी सिंक किया जा सकेगा। यह नया लिंक्ड डिवाइसेस सेक्शन यूज़र्स को उसी तरह से नया डिवाइस जोड़ने में मदद करेगा, जैसे वर्तमान में व्हाट्सऐप वेब / डेस्कटॉप में होता है। इस फीचर पर फिलहाल काम चालू है, इसलिए यह फीचर यूज़र्स को नए बीटा अपडेट को डाउनलोड करने के बाद भी नहीं दिखाई देगा।
 
whatsappAdv

एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप v2.20.196.8 बीटा में एडवांस सर्च मोड के सबूत भी देखे गए हैं। WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि यह फीचर कैसे काम कर सकता है। इसके जरिए यूज़र्स फोटो, वीडियो, लिंक, GIF, ऑडियो और यहां तक ​​कि डॉक्युमेंट्स को आसानी से खोज सकते हैं। यह फीचर अप्रैल में व्हाट्सऐप v2.20.117 एंड्रॉयड बीटा में देखा गया था। यह भी फिलहाल विकसित किया जा रहा है, इसलिए लेटेस्ट बीटा इंस्टॉल करने के बाद भी यूज़र्स इसे देखने में सक्षम नहीं होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp Beta New Features

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »