Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 

Redmi K100 Ultra में 2K OLED डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है

Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 

Photo Credit: Xiaomi

हाल ही में Redmi K100 को पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Redmi K100 Ultra में 2K OLED डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 200 MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • Redmi K100 Ultra में 10,000mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की Redmi K100 सीरीज में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हैं। Redmi K100 Ultra इस सीरीज में चौथे मॉडल के तौर पर शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने बताया है कि Redmi K100 Ultra में इस सीरीज के Pro मॉडल्स की तुलना में बेहतर फीचर्स हो सकते हैं। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की Xiaomi की ओर से टेस्टिंग की जा रही है। Redmi K100 Ultra में 2K OLED डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। 

Redmi K100 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 या MediaTek Dimensity 9600 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस वर्ष अगस्त में चीन में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को पेश किया गया था। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच फुल HD+ (1,156 x 2,510 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले और Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,200 x 2,608 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 4,800 Hz तक के इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi K100 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में D2 ग्राफिक्स चिप और Adreno GPU दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Redmi K100 Pro में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। Redmi K100 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  2. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  4. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  5. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  7. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  8. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  9. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  10. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »