Xiaomi ने चीन में Mijia Purifying Humidifier 3 Pro लॉन्च किया है। यह 2-in-1 स्मार्ट होम डिवाइस Air Purifier और Humidifier दोनों का काम करता है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi का नया Mijia Purifying Humidifier 3 Pro चीन में लॉन्च किया गया
Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Purifying Humidifier 3 Pro लॉन्च कर दिया है। यह एक 2-in-1 स्मार्ट होम डिवाइस है, जो Air Purifier और Humidifier दोनों का काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 2,000mL/h Humidification Capacity, 8 लीटर Water Tank, 6-लेयर कंपोजिट फिल्ट्रेशन सिस्टम और 422m³/h PM CADR मिलता है। Xiaomi का दावा है कि यह एक सामान्य बेडरूम की Humidity को सिर्फ 7 मिनट में बढ़ा सकता है, जबकि बड़े लिविंग रूम में करीब 19 मिनट का समय लगता है।
Xiaomi ने Mijia Purifying Humidifier 3 Pro को फिलहाल चीन में Youpin क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया है। इसकी क्राउडफंडिंग कीमत 1,699 युआन (करीब 24,200 रुपये) रखी गई है और इसकी बिक्री 22 जुलाई से शुरू होगी। कंपनी ने फिलहाल इस डिवाइस के किसी अन्य मार्केट में लॉन्च या अलग-अलग कलर ऑप्शन की जानकारी शेयर नहीं की है।
Mijia Purifying Humidifier 3 Pro में 2,000mL प्रति घंटे की ह्यूमिडिफिकेशन क्षमता दी गई है। इसके साथ मिलने वाला 8 लीटर का वाटर टैंक स्लीप मोड में एक बार भरने पर करीब 16 घंटे तक चल सकता है। कंपनी के अनुसार, इसमें वन-वे स्प्रे सर्कुलेशन सिस्टम दिया गया है, जिससे इस्तेमाल किया गया पानी दोबारा टैंक में नहीं जाता। इससे बैक्टीरिया पनपने और पानी का रंग बदलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इलेक्ट्रोलाइज्ड वाटर स्टेरिलाइजेशन और वॉशेबल एंटीबैक्टीरियल फिल्टर भी दिए गए हैं।
एयर प्यूरिफिकेशन के लिए इसमें 6-लेयर कंपोजिट फिल्टर मिलता है। Xiaomi के मुताबिक, इसका PM CADR 422m³/h और Formaldehyde CADR 247m³/h है। यह फिल्टर बड़े धूल के कणों के अलावा PM1, PM2.5, एलर्जन और फॉर्मेल्डिहाइड जैसी हानिकारक गैसों को फिल्टर करने में सक्षम है। कंपनी ने इसमें ह्यूमिडिफिकेशन और एयर प्यूफिकेशन दोनों मोड को अलग-अलग इस्तेमाल करने का ऑप्शन भी दिया है। यानी जरूरत पड़ने पर यूजर्स इसे केवल Air Purifier के तौर पर भी चला सकते हैं।
डिवाइस के टॉप पर LCD डोम डिस्प्ले दिया गया है, जो तापमान, उमस, धूल के लेवल, PM1 और PM2.5 की रियल-टाइम जानकारी दिखाता है। यह Mijia App के साथ कनेक्ट होकर रिमोट कंट्रोल, फिल्टर मॉनिटरिंग और एयर क्वालिटी ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं देता है। इसके अलावा XiaoAI Voice Assistant का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वॉइस कमांड के जरिए इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से टार्गेट ह्यूमिडिटी भी सेट कर सकते हैं।
कंपनी का दावा है कि इसकी DC ब्रशलेस इन्वर्टर मोटर और ऑप्टिमाइज्ड एयरफ्लो डिजाइन की मदद से इसका नॉइस लेवल स्लीप मोड में सिर्फ 28.1dB(A) तक रहता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट