सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए ₹1,500 से कम में रूम हीटर खरीद सकते हैं। यहां Orient, Usha, Solimo, Havells और Borosil के 5 ऑप्शन के फीचर्स जानें।
Photo Credit: AI Generated
₹1,500 से कम में मिलने वाले पांच रूम हीटर के फीचर्स और हीटिंग कैपेसिटी
सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर खरीदने का प्लान है, लेकिन बजट 1,500 रुपये से ज्यादा नहीं करना चाहते, तो बाजार में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं। इस बजट में आपको Fan Heater, Quartz Heater और Radiant Heater जैसे अलग-अलग तरह के मॉडल मिल जाते हैं। इनमें कुछ हीटर तेजी से गर्म हवा देते हैं, तो कुछ में हीटिंग रॉड के जरिए गर्माहट मिलती है। Amazon पर Orient, Usha, Solimo, Havells और Borosil जैसे ब्रांड के रूम हीटर उपलब्ध हैं। आइए इन 5 ऑप्शन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।
Orient Electric Areva एक पोर्टेबल फैन हीटर है, जिसमें 2000W तक की पावर मिलती है। इसमें दो हीटिंग मोड दिए गए हैं, जिन्हें 1000W और 2000W पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 100% कॉपर वायर मोटर दी गई है, जिसकी स्पीड 2300 RPM तक बताई गई है। हीटर को जरूरत के हिसाब से हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल दोनों तरह से रखा जा सकता है। इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन और टेम्परेचर कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक यह 250 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन करीब 1.2 किलोग्राम है और इसमें 15A प्लग दिया गया है। ऑनलाइन मार्केट में ये 1,500 या उससे कम कीमत पर उपलब्ध है।
Usha 4302 एक Quartz रूम हीटर है, जिसमें दो हीटिंग रॉड दी गई हैं। यह 400W और 800W के दो हीटिंग मोड के साथ आता है। कम पावर पर इस्तेमाल करने के लिए इसका 400W मोड काम आ सकता है, जबकि ज्यादा गर्माहट के लिए 800W मोड चुना जा सकता है। इसमें टिप-ओवर प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे हीटर गिरने की स्थिति में सुरक्षा मिलती है। Quartz हीटर होने की वजह से यह सामने की तरफ सीधे गर्माहट देता है। इसमें हीटिंग रॉड के सामने प्रोटेक्टिव ग्रिल भी मिलती है। ऑनलाइन मार्केट में ये 1,200 या उससे कम कीमत पर उपलब्ध है।
Amazon Brand Solimo का यह फैन रूम हीटर 2000W की पावर के साथ आता है। इसमें कॉपर वाइंडिंग वाली मोटर दी गई है, जो 2400 RPM की स्पीड से काम करती है। इसमें Cool, Warm और Hot एयर सिलेक्शन के लिए नॉब दिया गया है। इसकी मदद से यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से हीटिंग सेटिंग चुन सकते हैं। हालांकि, यह नॉब हीटिंग पावर को कंट्रोल करता है, फैन की स्पीड को नहीं। इसमें 10 फीट तक एयर थ्रो का दावा किया गया है। इस हीटर को वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों पोजिशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन करीब 1.15 किलोग्राम है। सेफ्टी के लिए इसमें बिल्ट-इन ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन मिलता है। यह 220-240V ऑपरेटिंग वोल्टेज पर काम करता है। कंपनी के मुताबिक, 2000W के हाई हीट मोड पर इसे एक घंटे चलाने से करीब 2 यूनिट बिजली खर्च होती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 16A सॉकेट जरूरी है। ऑनलाइन मार्केट में इसकी कीमत 1,300 रुपये या उससे कम है।
Havells का यह मॉडल Quartz हीटिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 800W की हीटिंग क्षमता और दो हीट सेटिंग्स मिलती हैं। इसमें दो Quartz हीटिंग ट्यूब दी गई हैं, जो इस्तेमाल के दौरान गर्माहट देती हैं। इसका ऑपरेशन नॉइज-फ्री है, क्योंकि इसमें गर्म हवा फैलाने के लिए फैन की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें एंटी-रस्ट रिफ्लेक्टर दिया गया है, जो हीट को सामने की तरफ रिफ्लेक्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा हीटर में फायर-रिटार्डेंट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। ऑनलाइन मार्केट में इसकी कीमत 1,200 रुपये या उससे कम है।
Borosil का यह Fan Room Heater 2000W की पावर के साथ आता है। इसमें दो हीटिंग एलिमेंट दिए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 1000W है। इस तरह यूजर जरूरत के हिसाब से हीटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन फैन भी मिलता है। इस हीटर में 5-लेवल सेफ्टी प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें 100% कॉपर मोटर मिलने का दावा किया गया है। इसकी बाय-डायरेक्शनल प्लेसमेंट सुविधा के चलते इसे हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल दोनों पोजिशन में रखा जा सकता है।
रूम हीटर खरीदने से पहले कमरे के साइज और हीटर की Watt क्षमता पर ध्यान देना जरूरी है। 400W से 800W वाले Quartz हीटर पर्सनल हीटिंग के लिए बेहतर रहते हैं, जबकि 1000W से 2000W वाले Fan Heater छोटे और मीडियम कमरों को गर्म करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके अलावा ओवरहीट और टिप-ओवर प्रोटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स जरूर चेक करें। 2000W वाले हीटर को चलाने के लिए सही रेटिंग वाले सॉकेट का इस्तेमाल करें और पर्दों, बिस्तर या दूसरी ज्वलनशील चीजों से दूर रखें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999