Lyne Originals ने भारत में 6 नए डिवाइस लॉन्च किए। स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और स्पीकर की कीमत 399 रुपये से शुरू।
Photo Credit: LYNE Originals
Lyne Originals ने भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक साथ कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, नेकबैंड और पोर्टेबल स्पीकर कैटेगरी में कुल छह डिवाइस पेश किए हैं। इस लाइनअप में STARTUP 30 और STARTUP 49 स्मार्टवॉच, STARTUP 57 ईयरबड्स, STARTUP 48 और STARTUP 62 नेकबैंड और Jukebox 10 Pro स्पीकर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स को बैटरी बैकअप, ऑडियो परफॉर्मेंस और डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
कीमत की बात करें तो STARTUP 30 स्मार्टवॉच की कीमत 1,199 रुपये और STARTUP 49 स्मार्टवॉच की कीमत 1,099 रुपये रखी गई है। वहीं STARTUP 57 ईयरबड्स 599 रुपये, STARTUP 48 नेकबैंड 449 रुपये और STARTUP 62 नेकबैंड 399 रुपये में आते हैं। Jukebox 10 Pro स्पीकर की कीमत 5,749 रुपये है। ये सभी डिवाइस फिलहाल भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध हैं।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो STARTUP 30 स्मार्टवॉच में 2.01-इंच फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है और इसमें वायरलेस चार्जिंग के साथ रोटेटिंग क्राउन मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, म्यूजिक कंट्रोल और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं STARTUP 49 स्मार्टवॉच में 2.09-इंच कर्व्ड LCD डिस्प्ले दिया गया है और यह 11 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है।
ऑडियो प्रोडक्ट्स में STARTUP 57 ईयरबड्स में 3-लेवल नॉइज कैंसिलेशन और 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक सपोर्ट मिलता है। इसमें लो-लेटेंसी गेमिंग मोड और Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी भी दी गई है। वहीं STARTUP 48 नेकबैंड में 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप और 10.2mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जबकि STARTUP 62 नेकबैंड में 30 घंटे तक का प्लेबैक और कॉलिंग के लिए ENC सपोर्ट मिलता है।
स्पीकर की बात करें तो Jukebox 10 Pro में 120W आउटपुट और 8 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दिया गया है। इसमें TWS सपोर्ट, LED लाइटिंग, माइक्रोफोन कनेक्टिविटी और मल्टीपल इनपुट ऑप्शन जैसे USB, AUX और TF कार्ड सपोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स