Jio, Airtel, VI और BSNL के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है।
Jio के ₹889 वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है।
देश में टेलीकॉम कंपनियां 3 महीने की वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं। इन प्लान के जरिए हर महीने के रिचार्ज के झंझट से छुटकारा मिलेगा और कॉलिंग और डाटा के बेनिफिट्स बरकरार रहेंगे। आज हम Jio, Airtel, VI और BSNL के डेली 1.5GB डाटा वाले प्लान के बारे में विस्तार से बात कर रहे हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा के साथ अन्य कई फायदे भी मिलते हैं।
Jio का ₹889 वाला प्लान:
Jio के ₹889 वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है जो कि कुल 126GB डाटा बैठता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी डाटा की सुविधा भी शामिल हैं। अन्य फायदों में जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा JioSaavn Pro, JioTv और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps तक कम हो जाती है।
Airtel का ₹899 वाला प्लान:
Airtel के ₹899 वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा आता है जो कि 5जी डिवाइस और 5जी कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक रहती है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों में 30 दिनों के लिए फ्री हेल्लोट्यून्स शामिल हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाती है।
Vodafone Idea का ₹899 वाला प्लान:
Vodafone Idea के ₹899 वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान में रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं वीकेंड डाटा रोलओवर के तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा बिना किसी अतिरिक्त लागत के हर महीने 2GB डाटा बैकअप की सुविधा मिलती है। वैध डिवाइस और 5जी कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट भी चलता है।
BSNL का ₹498 वाला प्लान:
BSNL के ₹498 वाले प्लान में हर दिन 1.5GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 82 दिनों तक रहती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 80 Kbps तक गिर जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर