• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ब्लूटूथ स्पीकर में स्पोर्ट्स कार वाला फील! GOBOULT ने भारत में लॉन्च किए GT20 और GT40

ब्लूटूथ स्पीकर में स्पोर्ट्स कार वाला फील! GOBOULT ने भारत में लॉन्च किए GT20 और GT40

GOBOULT ने भारत में Mustang GT20 और GT40 Bluetooth स्पीकर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें कार-इंस्पायर्ड डिजाइन, RGB लाइटिंग और Bluetooth 6.0 सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ स्पीकर में स्पोर्ट्स कार वाला फील! GOBOULT ने भारत में लॉन्च किए GT20 और GT40

Photo Credit: GOBOULT

ख़ास बातें
  • Mustang डिजाइन और RGB लाइटिंग के साथ नए Bluetooth स्पीकर्स लॉन्च
  • GT20 में 20W और GT40 में 40W ऑडियो आउटपुट
  • Bluetooth 6.0, TWS pairing और IPX4 वाटर रेजिस्टेंस सपोर्ट
विज्ञापन

GOBOULT ने भारत में Mustang ब्रांडिंग के साथ अपने नए ब्लूटूथ स्पीकर्स Mustang GT20 और Mustang GT40 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक, दोनों स्पीकर्स को ऑटोमोबाइल-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें Mustang कारों से प्रेरित स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। GT20 में 20W और GT40 में 40W आउटपुट मिलता है। दोनों मॉडल्स Bluetooth 6.0, RGB लाइटिंग, TWS सपोर्ट और IPX4 वाटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।

कीमत की बात करें तो Mustang GT20 की लॉन्च कीमत 2,999 रुपये रखी गई है, जबकि Mustang GT40 को 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये दोनों स्पीकर्स आज से GOBOULT की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और Myntra जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

डिजाइन की बात करें तो GT20 मॉडल में लेदर-टेक्सचर्ड फिनिश, मेटैलिक रेस ग्रिल, Mustang ब्रांडिंग और अंडरबॉडी DRLs दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ट्रैक्शन-इंस्पायर्ड बेस डिजाइन और इग्निशन-स्टाइल शिफ्ट-स्टिक कंट्रोल मिलता है, जो पुश-स्टार्ट साउंड इफेक्ट के साथ काम करता है। स्पीकर में फ्यूल-गेज-स्टाइल बैटरी इंडिकेटर और RGB लाइटिंग भी दी गई है।

फीचर्स की बात करें तो GT20 में डुअल डायनामिक ड्राइवर्स और पैसिव बेस रेडिएटर्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह ब्लूटूथ, TF कार्ड और USB प्लेबैक सपोर्ट करता है। इसके साथ TWS पेयरिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे दो स्पीकर्स को साथ में कनेक्ट किया जा सकता है। यह मॉडल एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है।

दूसरी तरफ Mustang GT40 को ज्यादा प्रीमियम डिजाइन और बेहतर साउंड कंट्रोल फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें मटेलिक पेस ग्रिल, लेदर-टेक्स्चर्ड बॉडी और लेदरेट कैरिंग स्ट्रैप दिया गया है। साथ ही बेस, ट्रेबल और वॉल्यूम कंट्रोल के लिए डेडिकेटेड मटेलिक नॉब्स भी मिलते हैं।

GT40 मॉडल में भी डुअल डायनामिक ड्राइवर्स और पैसिव बेस रेडिएटर्स दिए गए हैं। यह Bluetooth 6.0, TF कार्ड, USB और TWS स्टीरियो पेयरिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें भी 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ और IPX4 वाटर रेजिस्टेंस मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »