NASA के हाथ ब्रह्मांड में एक और खोज लगी है। नासा के वैज्ञानिकों ने एक नया एग्जोप्लेनेट खोजा है जिसे TOI-3261 b नाम दिया गया है। यह ग्रह बहुत ज्यादा गर्म बताया गया है। यह साइज में हमारे सौरमंडल के ग्रह नेप्च्यून जितना है। यह अपने तारे के बहुत ज्यादा नजदीक घूम रहा है। यहां पर सिर्फ 21 घंटे का ही 1 साल होता है।
खगोलविदों ने उपलब्ध डेटा के आधार पर जब ब्रह्मांड का नक्शा बनाने की शुरुआत की तो एक ऐसा पैटर्न उभरा जो कई गैलेक्सियों के जाल के बीच में खाली जगह को दिखा रहा था।
Mars : मंगल ग्रह पर दिन छोटे हो रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल ग्रह का घूर्णन हर साल लगभग 4 मिलीएआरसीसेकेंड (milliarcseconds) तक तेज हो रहा है।