• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Asteroid : 5.4 करोड़ टन का ‘लापता’ एस्‍टरॉयड क्‍या इस साल टकराएगा पृथ्‍वी से? Nasa ने बताया

Asteroid : 5.4 करोड़ टन का ‘लापता’ एस्‍टरॉयड क्‍या इस साल टकराएगा पृथ्‍वी से? Nasa ने बताया

Lost Asteroid News : एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि खोया हुआ एस्‍टरॉयड, 2024 में हमारे ग्रह से टकरा सकता है।

Asteroid : 5.4 करोड़ टन का ‘लापता’ एस्‍टरॉयड क्‍या इस साल टकराएगा पृथ्‍वी से? Nasa ने बताया

एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना पर Nasa ने कहा है कि अगली सेंचुरी में उसके पृथ्‍वी पर इम्‍पैक्‍ट का कोई खतरा नहीं है।

ख़ास बातें
  • Asteroid 2007 FT3 को लेकर आई लेटेस्‍ट जानकारी
  • नासा ने कहा, धरती से टकराने की नहीं है संभावना
  • अक्‍टूबर में धरती से टकराने की जताई गई थी संभावना
विज्ञापन

Lost Asteroid News : करीब 20 साल से एक एस्‍टरॉयड वैज्ञानिकों के लिए पहेली बना हुआ है। ‘2007 FT3' नाम का एस्‍टरॉयड दो दशक पहले नजरों से ओझल हो गया था यानी वैज्ञानिक उसका ट्रैक गंवा बैठे थे। तभी से ‘2007 FT3' को ‘लॉस्‍ट एस्‍टरॉयड' कहा जाने लगा। पिछले साल नवंबर में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि खोया हुआ एस्‍टरॉयड, 2024 में हमारे ग्रह से टकरा सकता है। इन दावों पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने क्‍या कहा है, आइए जानते हैं।

और अधिक खबरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va9okKW4tRs1hdKCwU3O

GB न्‍यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ‘2007 FT3' के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया था कि 5 अक्‍टूबर 2024 को एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह को नुकसान पहुंचा सकता है। वैज्ञानिकों ने सबसे पहले उस चट्टानी आफत को 2007 में स्‍पॉट किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उसका ट्रैक खो गया।

एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना पर Nasa ने कहा है कि अगली सेंचुरी में उसके पृथ्‍वी पर इम्‍पैक्‍ट का कोई खतरा नहीं है। स्‍पेस एजेंसी ने कहा कि नासा और उसके पार्टनर एस्‍टरॉयड्स और दूसरे ऑब्‍जेक्‍ट्स को खोजने, उन्‍हें ट्रैक करने के लिए आसमान में कड़ी नजर रखते हैं।

दिलचस्‍प यह है कि ‘2007 FT3' एस्‍टरॉयड 5.4 करोड़ टन वजन का था। उसके ट्रैक को देखते हुए वैज्ञानिकों ने उसे पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना था। ऐसे ऑब्‍जेक्‍ट जो 80 लाख किलोमीटर तक धरती के करीब आते हैं, नासा उन्‍हें धरती के लिए संभावित रूप से खतरनाक मानती है।

What is Asteroid

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »