4 दिन में 130 फीट तक बड़े 4 एस्टरॉयड करने वाले हैं धरती की ओर हमला!

अंतरिक्ष से एस्टरॉयड का खतरा लगातार धरती की ओर मंडरा रहा है।

4 दिन में 130 फीट तक बड़े 4 एस्टरॉयड करने वाले हैं धरती की ओर हमला!

Photo Credit: Pixabay

अंतरिक्ष से एस्टरॉयड का खतरा लगातार धरती की ओर मंडरा रहा है।

ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड हमारे सौरमंडल का ही हिस्सा हैं जो चट्टानों के रूप में मौजूद हैं।
  • ये ऊबड़ खाबड़ आकार में 500 फीट से लेकर कई किलोमीटर तक बड़े हो सकते हैं।
  • 2 दिन बाद लगातार 3 एस्टरॉयड धरती की ओर हमला करने वाले हैं।
विज्ञापन
एस्टरॉयड हमारे सौरमंडल का ही हिस्सा हैं जो चट्टानों के रूप में मौजूद हैं। ये ऊबड़ खाबड़ आकार में 500 फीट से लेकर कई किलोमीटर तक बड़े हो सकते हैं। 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी नासा का कहना है कि धरती के करीब 2000 के लगभग ऐसे एस्टरॉयड मौजूद हैं जो पृथ्वी से टकरा भी सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो धरती पर बड़े विनाश की संभावना है। इसलिए एस्टरॉयड्स को नासा लगातार ट्रैक करती रहती है। NASA की ओर से इन दिनों लगातार सामने आ रहे एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा की शाखा जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी की ओर से एस्टरॉयड 2022 BS2 के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आज यह 100 फीट बड़ा चट्टानी टुकड़ा धरती के बेहद करीब आने वाला है। धरती जहां 365 दिन में सूरज का चक्कर लगती है, यह एस्टरॉयड 380 दिन में इसे पूरा करता है। 27 जनवरी 2022 को पहचाना गया ये खतरा लगातार पृथ्वी के पास घूम रहा है। इसकी स्पीड 30 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा है। एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि यह 8 फरवरी 2048 को फिर से पृथ्वी के करीब आएगा। ऐसे में नासा इसे लगातार ट्रैक कर रही है। 

इसके अलावा 2 दिन बाद लगातार 3 एस्टरॉयड धरती की ओर हमला करने वाले हैं। ये चट्टानी टुकड़े 14 अगस्त के दिन धरती के बेहद करीब आने वाले हैं। इनका साइज देखें तो ये 57 फीट से लेकर 130 फीट तक बड़े हैं। तीनों ही एस्टरॉयड एकसाथ पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में 14 अगस्त को खतरा बड़ा होने वाला है। हालांकि, अभी इनके धरती के करीब आने में काफी वक्त शेष है। वहीं, नासा ने इनके लिए पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है। पृथ्वी के पास आने वाले अधिकतर एस्टरॉयड अपोलो ग्रुप के ही पाए जाते हैं। 

अंतरिक्ष से एस्टरॉयड का खतरा लगातार धरती की ओर मंडरा रहा है। हालांकि नासा ने किसी भी एस्टरॉयड के धरती पर गिरने जैसी सूचना अभी तक जारी नहीं की है। एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं। हाल ही में अमेरिका के न्‍यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में एक घर में उल्का पिंड गिरने की खबर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह उल्का पिंड का टुकड़ा बताया गया था। इस चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया गया था। जो उल्‍काएं पूरी नहीं जल पातीं, उनका बचा हुआ भाग पृथ्‍वी पर गिरता है। इसी तरह एस्टरॉयड भी पृथ्वी पर गिर सकते हैं, जिसकी काफी संभावना होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  7. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  10. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »