• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 63 फीट तक बड़ी 3 चट्टानें आज पृथ्वी की ओर आ रही हैं! हिल जाएगी धरती?

28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 63 फीट तक बड़ी 3 चट्टानें आज पृथ्वी की ओर आ रही हैं! हिल जाएगी धरती?

150 फीट से बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकते हैं। 

28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 63 फीट तक बड़ी 3 चट्टानें आज पृथ्वी की ओर आ रही हैं! हिल जाएगी धरती?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है।

ख़ास बातें
  • 17 मई को 3 एस्टरॉयड के धरती के नजदीक आने जा रहे हैं।
  • ये 30 फीट, 39 फीट और 63 फीट साइज के हैं।
  • 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकते हैं।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में घूमते एस्टरॉयड खगोलीय पिंडों में इन दिनों सबसे ज्यादा रुचि का विषय बने हुए हैं, क्योंकि इन दिनों एस्टरॉयड के रूप में बड़ी चट्टानें लाखों किलोमीटर की स्पीड में धरती के पास से होकर गुजर रही हैं। ऐसे में इन एस्टरॉयड पर नजर रखना भी बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि स्पेस में खोज और शोध करने वाली अमेरिकी एजेंसी नासा के अनुसार, एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। पृथ्वी से अगर कोई एस्टरॉयड टकरा जाए तो भारी नुकसान कर सकता है। नासा ने आज यानि 17 मई को 1 या 2 नहीं बल्कि, 3 एस्टरॉयड के धरती के नजदीक आने का अलर्ट जारी किया है। एक दिन में 3 एस्टरॉयड का धरती के करीब आना क्या किसी बड़े खतरे का इशारा है? आइए इनके बारे में जानते हैं। 

अंतरिक्ष में सूर्य की परिक्रमा करते एस्टरॉयड लगातार पृथ्वी की ओर आ रहे हैं और इसके करीब से गुजर रहे हैं। नासा ने आज 3 बड़े एस्टरॉयड के धरती के पास आने का अलर्ट जारी किया है। स्पेस में एस्टरॉयड पर नजर रखने वाली नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरटरी की ओर से इन तीनों एस्टरॉयड के बारे में जानकारी दी गई है। JPL के अनुसार, आज 2023 JS1 नाम का एस्टरॉयड पृथ्वी की ओर आ रहा है। यह 39 फीट बड़ा है जो कि किसी बस के जितना साइज है। इसकी स्पीड 28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा बताई गई है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा होगा तो इसकी धरती से दूरी 2,170,000 किलोमीटर होगी। 

JPL ने आज एक अन्य एस्टरॉयड 2023 JT2 के धरती के पास आने का अलर्ट जारी किया है। यह 30 फीट का एस्टरॉयड है जो बस के जितना बड़ा है। यह 2,650,000 किलोमीटर की दूरी पर से धरती के करीब होकर गुजरने वाला है। इतना ही नहीं, एक तीसरा एस्टरॉयड भी आज पृथ्वी के नजदीक आने वाला है। इसका नाम 2023 JC3 है। यह 63 फीट का एस्टरॉयड है। ये तीनों ही एस्टरॉयड आज धरती के करीब आ रहे हैं। तो क्या आज पृथ्वी पर बड़ी तबाही आने वाली है? बहरहाल, नासा की ओर से इन तीनों एस्टरॉयड को लेकर टकराने जैसी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन कहते हैं कि खतरा बताकर नहीं आता है। 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकते हैं। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है। इन दिनों पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं हो चुकी हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। स्पेस में घूमते चट्टानों के टुकड़े कभी भी बड़े ग्रह की ओर रुख कर सकते हैं। उल्का पिंड भी कई बार बड़ा खतरा बन जाते हैं। रूस में 2013 में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह उल्का पिंड 59 फीट साइज का था। इसी तरह अगर कोई एस्टरॉयड भी धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह इससे कई गुना भारी तबाही ला सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  2. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  4. असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की बढ़ेगी कीमत! लॉन्च से पहले खुलासा
  7. Tecno लाई सस्ता फोन Pop X, 5000mAh बैटरी, 120Hz, बिना नेटवर्क भी होती है कॉलिंग! जानें कीमत
  8. Apple ने M5 Pro, M5 Max चिपसेट के साथ पेश किए नए MacBook Pro मॉडल, जानें फीचर्स
  9. WhatsApp पर आने वाले विज्ञापन से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें बंद
  10. MWC 2026: मोबाइल नहीं, ट्यूबलाइट! दुनिया का सबसे चमकीला डिस्प्ले 15000 निट्स, TCL CSOT ने किया लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »