• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Asteroid : बस और हवाई जहाज जितने बड़े 3 एस्‍टरॉयड आ रहे पृथ्‍वी की ओर, कितना बड़ा है खतरा? जानें

Asteroid : बस और हवाई जहाज जितने बड़े 3 एस्‍टरॉयड आ रहे पृथ्‍वी की ओर, कितना बड़ा है खतरा? जानें

Asteroid : ऐसी सभी एस्‍टरॉयड जो पृथ्‍वी के 80 लाख किलोमीटर तक नजदीक आते हैं, नासा उन्‍हें हमारे ग्रह के लिए संभावित रूप से खतरनाक मानती है।

Asteroid : बस और हवाई जहाज जितने बड़े 3 एस्‍टरॉयड आ रहे पृथ्‍वी की ओर, कितना बड़ा है खतरा? जानें

एस्‍टरॉयड का पृथ्‍वी के नजदीक आना वैसे तो एक आम बात है, लेकिन ये हमारे ग्रह से टकरा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी जानकारी
  • आज 3 एस्‍टरॉयड आ रहे हैं पृथ्‍वी के करीब
  • तीनों एस्‍टरॉयड को इसी साल खोजा गया है
विज्ञापन
आज 3 एस्‍टरॉयड (Asteroid) पृथ्‍वी की ओर चुनौती बनकर आ रहे हैं। इनमें से 2 एस्‍टरॉयड हवाई जहाज जितने बड़े हैं, जबकि एक एस्‍टरॉयड का साइज बस के बराबर है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) इन चट्टानी आफतों पर नजर बनाए हुए है। एस्‍टरॉयड का पृथ्‍वी के नजदीक आना वैसे तो एक आम बात है, लेकिन ये हमारे ग्रह से टकरा सकते हैं। यही वजह है कि वैज्ञानिक पृथ्‍वी के करीब आने वाले एस्‍टरॉयड को तब तक मॉनिटर करते हैं, जब तक वह पृथ्‍वी की कक्षा से दूर नहीं चला जाता। 

आज धरती के नजदीक आ रही चट्टानों में पहला नाम है ‘एस्‍टरॉयड (2023 MH4)'। 42 फुट का यह एस्‍टरॉयड बस जितना बड़ा हो सकता है और जब पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा, तब दोनों के बीच की दूरी महज 10 लाख 40 हजार किलोमीटर रह जाएगी। आप सोचेंगे कि यह दूरी तो बहुत अधिक है। पृथ्‍वी पर यह दूरी बहुत हो सकती है, लेकिन अंतरिक्ष की विशालता के आगे बहुत कम है। 

ऐसी सभी एस्‍टरॉयड जो पृथ्‍वी के 80 लाख किलोमीटर तक नजदीक आते हैं, नासा उन्‍हें हमारे ग्रह के लिए संभावित रूप से खतरनाक मानती है। यानी ऐसे एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा सकते हैं। टक्‍कर होने पर हमारे ग्रह को बड़ा नुकसान हो सकता है। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले पृथ्‍वी से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद आई तबाही से हुआ था। 

आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा दूसरा एस्‍टरॉयड है- (2023 MS2)। अपोलो ग्रुप के एस्‍टरॉयड से संबंधित यह चट्टानी आफत जब धरती के करीब होगी, तो दोनों के बीच की दूरी 38 लाख 10 हजार किलोमीटर रह जाएगी। इसका आकार लगभग 110 फुट है, जो हवाई जहाज जितना बड़ा है। 

(2023 MO2) नाम का एक एस्‍टरॉयड भी आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा है। यह 130 फुट का हो सकता है और जब पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी 56 लाख 10 हजार किलोमीटर रह जाएगी। तीनों ही एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »