• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Earth Photo : आधी पृथ्‍वी पर दिन, आधी में हो गई रात! क्‍या है इस तस्‍वीर का मतलब? जानें

Earth Photo : आधी पृथ्‍वी पर दिन, आधी में हो गई रात! क्‍या है इस तस्‍वीर का मतलब? जानें

Earth Photo : इस तस्‍वीर पर यूजर्स भी रिएक्‍शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, यह दिलचस्‍प पोस्‍ट है।

Earth Photo :  आधी पृथ्‍वी पर दिन, आधी में हो गई रात! क्‍या है इस तस्‍वीर का मतलब? जानें

Photo Credit: ESA

ईएसए ने जो फोटो दिखाई है, उसमें अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व के इलाके को साफतौर पर देखा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने शेयर की नई तस्‍वीर
  • पृथ्‍वी के आधे हिस्‍से में रात, आधे में दिखा दिन
  • ईएसए ने समझाया तस्‍वीर का मतलब
विज्ञापन
स्‍पेस एजेंसियों की नजर हमारे सौर मंडल पर बनी रहती है। तमाम सैटेलाइट्स अंतरिक्ष से सूर्य और पृथ्‍वी समेत हमारे ग्रहों को एक्‍सप्‍लोर करते हैं। इसी कड़ी में यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) ने शनिवार को एक तस्‍वीर शेयर की। इसमें पृथ्‍वी की सतह के आधे हिस्‍से में दिन और आधे में रात देखी जा सकती है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट की गई इमेज यह भी बताती है कि उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) में शरद ऋतु का आगमन होने वाला है। स्‍पेस एजेंसी ने इसकी तस्‍दीक करते हुए लिखा, सर्दियां आ रही हैं। हमारे सूर्य ने आकाशीय भूमध्‍य रेखा (celestial equator) को पार कर लिया। यह दर्शाता है कि उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों का आगमन होने जा रहा है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस तस्‍वीर पर यूजर्स भी रिएक्‍शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, यह दिलचस्‍प पोस्‍ट है। अन्‍य यूजर ने लिखा, अव‍िश्‍वसनीय! ईएसए ने जो फोटो दिखाई है, उसमें अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व के इलाके को साफतौर पर देखा जा सकता है। 
 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, उत्तरी गोलार्ध में खगोलीय रूप से शरद ऋतु की शुरुआत हो गई और दक्षिणी गोलार्ध में वसंत (spring) की शुरुआत हुई है। रिपोर्ट कहती है कि सूर्य अब पृथ्‍वी के दक्षिणी गोलार्ध की तरफ सीधी रोशनी के साथ शिफ्ट हो रहा है। बीते 6 महीने हमारे ग्रह के उत्तरी हिस्से पर सूर्य की सीधी रोशनी रही थी। 

रिपोर्ट के कहती है कि साल के ज्‍यादातर समय पृथ्वी की धुरी या तो सूर्य की ओर या उससे दूर झुकी रहती है। इसका मतलब है कि हमारे ग्रह के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से को सूर्य से अलग-अलग लेवल पर रोशनी मिलती है। हालांकि सूर्य की रोशनी दोनों गोलार्धों में समान रूप से आती है। 

भारतीय उपमहाद्वीप की बात करें, तो मॉनसून अब धीरे-धीरे देश के उत्तरी हिस्‍से से विदाई लेना शुरू कर देगा। अक्‍टूबर के दूसरे सप्‍ताह के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  2. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  3. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  4. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  5. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  7. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  8. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  9. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  10. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »