Musk

Musk - ख़बरें

  • ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
    इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री, Naftali Bennett ने दावा किया है कि इस वर्ष की शुरुआत में ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों को भड़काने के लिए सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस देने वाली Starlink के रिसीवर्स की तस्करी की गई थी। बेनेट का कहना था कि इजराल और मिडल ईस्ट के अन्य देशों को मिलकर ईरान के नेतृत्व को हटाना चाहिए।
  • AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
    Elon Musk ने AI के भविष्य को लेकर एक और बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि अगले 4 से 5 साल में AI की कुल इंटेलिजेंस सभी इंसानों की कुल इंटेलिजेंस से ज्यादा हो सकती है। Musk ने यह बात Peter H. Diamandis की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। Diamandis का मानना था कि ह्यूमन स्किल्स की लिमिट आबादी और उपलब्ध रिसोर्सेज से तय होती है। Musk के बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। वहीं, AI के भविष्य और मानव समाज पर उसके असर को लेकर एक्सपर्ट्स के बीच भी राय बंटी हुई है।
  • Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
    Jio Platforms ने बताया है कि IPO में 27 करोड़ नए शेयर्स की पेशकश की जाएगी। यह IPO के बाद कंपनी के कुल इक्विटी बेस का 2.9 प्रतिशत होगा। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की ओर से लिए गए कर्ज को चुकाने और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस IPO के लिए कंपनी की वैल्यू लगभग 137 अरब डॉलर लगाए जाने का अनुमान है।
  • Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
    टेस्ला ने अपने डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेल्स मॉडल के जरिए मॉडल Y L की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। ट्रिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने इसके लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है।
  • SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
    SpaceX के बहुत से मौजूदा और पूर्व इंजीनियर्स, लॉन्च ऑपरेटर्स और ब्ल-कॉलर वर्कर्स मिलिनेयर बन गए हैं। इन वर्कर्स ने मस्क के विजन पर भरोसा कर SpaceX को ज्वाइन किया था। कंपनी की शुरुआती दौर में नाकामियों के बावजूद बहुत से वर्कर्स ने अपना विश्वास बरकरार रखा और इसका उन्हें बड़ा फायदा मिला है। इनमें से लगभग 400 वर्कर्स को इस IPO से 10 करोड़ डॉलर या इससे अधिक रकम मिलने का अनुमान है।
  • दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
    मस्क की नेटवर्थ में टेस्ला और SpaceX में उनकी हिस्सेदारी शामिल है। SpaceX के शेयर की स्टॉक मार्केट पर अच्छी शुरुआत के साथ ही मस्क ने ट्रिलिनेयर का खिताब हासिल किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और कुछ अन्य कंपनियों में भी मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है। इससे पहले ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon के फाउंडर Jeff Bezos को पीछे छोड़कर मस्क ने दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया था।
  • भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
    अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 26,000 यूनिट्स की रही है
  • Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
    पिछले सप्ताह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट हुई थी और इसका प्राइस 60,000 डॉलर से नीचे चला गया था। अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट को बढ़ाने के लिए फैसले लिए जाने की संभावना से बिटकॉइन में काफी तेजी आई थी और बिटकॉइन ने एक लाख डॉलर का लेवल पार किया था। हालांकि, इसके बाद से क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट काफी बदला है।
  • Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
    बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को देश में लगभग एक वर्ष पहले ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस दिया गया था। हालांकि, इस लाइसेंस से कंपनी को सिर्फ अपने कामकाज के लिए तैयारी करने और एग्रीमेंट्स साइन करने की अनुमति मिली थी। स्टारलिंक को सर्विस लॉन्च करने से पहले अतिरिक्त रेगुलेटरी और सिक्योरिटी क्लीयरेंसेज की जरूरत है।
  • Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
    Bitcoin का प्राइस लगभग 67,340 डॉलर पर था। यह पिछले दो महीने में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का सबसे कम लेवल है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी नुकसान था। Ethereum का प्राइस लगभग 1,920 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, BNB, Tether और XRP शामिल थे।
  • अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
    चीन को पाबंदी का दायरा बढ़ाने के अमेरिका के फैसले से बड़ा झटका लग सकता है। इससे चीन के बाहर बिजनेस के जरिए AI से जुड़े हार्डवेयर को हासिल करना चाइनीज कंपनियों के लिए मुश्किल हो जाएगा। अमेरिका में आशंका थी कि एक्सपोर्ट पर नियंत्रण के बावजूद चाइनीज कंपनियां अपनी विदेशी सब्सिडियरीज के जरिए एडवांस्ड AI प्रोसेसर्स खरीद सकती हैं।
  • Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
    इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 64 kWh का बैटरी पैक और रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। भारत में इस वेरिएंट की WLTP रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह सिर्फ 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 201 kmph की है। इसमें नई 16 इंच मेन टचस्क्रीन के साथ रियर सीट के पैसेंजर्स के लिए 8 इंच का टच स्क्रीन दी गई है।
  • हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
    BharatNet प्रोग्राम को लागू करने की जिम्मेदारी भी BSNL के पास है। इस प्रोग्राम के तहत, 6.25 लाख से अधिक गांवों में ऑप्टिक-फाइबर नेटवर्क पहुंचाया जाना है। इनमें असम, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों के गांव भी शामिल हैं। स्टारलिंक के साथ पार्टनरशिप से BSNL को पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों और द्वीपों पर हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने में आसानी हो सकती है।
  • भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
    भारत में पिछले वर्ष सितंबर से टेस्ला ने 383 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। इस अवधि में विनफास्ट की बिक्री लगभग 3,568 यूनिट्स की रही है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी से एक्सपैंशन करने वाली इस कंपनी ने लोकलाइजेशन को बढ़ाने के साथ ही प्राइसिंग को भी प्रतिस्पर्धी रखा है। विनफास्ट ने तमिलनाडु में फैक्टरी लगाई है।
  • फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
    X ने प्लेटफॉर्म की स्थिरता बनाए रखने के लिए फ्री और unverified अकाउंट्स पर नए टेक्निकल लिमिट्स लागू किए हैं। कंपनी के मुताबिक यूजर्स अब एक दिन में अधिकतम 500 डायरेक्ट मैसेज भेज सकेंगे। वहीं unverified अकाउंट्स के लिए 50 ओरिजिनल पोस्ट और 200 रिप्लाइज प्रतिदिन की लिमिट तय की गई है। कुल पोस्ट लिमिट 2,400 प्रतिदिन रहेगी। इसके अलावा ईमेल बदलाव और अकाउंट फॉलो करने पर भी सीमाएं लगाई गई हैं। X का कहना है कि ये कदम सर्वर लोड कम करने और प्लेटफॉर्म को ज्यादा स्थिर बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं।

Musk - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »