इतना छोटा, लेकिन है पावरहाउस! Asus के नए Mini Gaming PC का कॉन्फिगरेशन जानकर रह जाओगे दंग
Asus ने अपने ROG (Republic of Gamers) ब्रांड के तहत नया ROG GR70 Mini Gaming PC लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला AMD-पावर्ड मिनी गेमिंग पीसी है जो हाई-परफॉर्मेंस हार्डवेयर को कॉम्पैक्ट 3-लीटर फॉर्म फैक्टर में लाता है। इसमें AMD Ryzen 9 9955HX3D प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5070 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और क्रिएटिव वर्कलोड दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल Asus ने इस सिस्टम को चीन में लॉन्च किया है, जहां इसकी कीमत CNY 14,999 (लगभग 1.87 लाख रुपये) रखी गई है।