ऐप्पल इस साल लॉन्च कर सकती है 13 और 15 इंच स्क्रीन वाले मैकबुक: रिपोर्ट

ऐप्पल इस साल लॉन्च कर सकती है 13 और 15 इंच स्क्रीन वाले मैकबुक: रिपोर्ट
विज्ञापन
ऐप्पल इस साल की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) तक अपनी मैकबुक सीरीज के नए मॉडल लॉन्च कर सकती है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूपर्टिनो बेस्ड कंपनी 13 इंच और 15 इंच स्क्रीन वाले मैकबुक मॉडल लॉन्च कर सकती है।

डिजिटाइम्स की खबर के मुताबिक, 13 इंच और 15 इंच स्क्रीन वाले मैकबुक का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए 12 इंच मैकबुक की तरह ही होगा। वर्तमान मैकबुक एयर मॉडल की अपेक्षा नए मैकुबक मॉडल ज्यादा पतले होंगे। 12 इंच मैकबुक की तरह ही नए मॉडल में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी हो सकता है। इसी रिपोर्ट के मुताबिक, आसुस, डेल और लेनोवो भी उसी समय अल्ट्रा-थिन नोटबुक पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि ऐप्पल नई मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो मॉडल भी लॉन्च करेगी या नहीं। इससे पहले आई खबरों के मुताबिक कंपनी पूरी मैक सीरीज- मैकबुक, मैकबुक एयर, मैकबुक प्रो, मैक प्रो, आईमैक, मैक मिनी के नए मॉडल लॉन्च कर सकती है। इन नए कम्प्यूटिंग डिवाइस में सिक्स जेनेरेशन इंटेल 'स्काईलेक' कोर प्रोसेसर आने की उम्मीद है। ऐप्पल के वर्तमान नोटबुक सीरीज में स्कईलेक प्रोसेसर नहीं है।

स्काईलेक प्रोसेर से ऐप्पल को डिवाइस की मोटाई कम करने के साथ ही पॉवर क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई दूसरी कंपनियों से आने वाली दूसरी नोटबुक और हाइब्रिड डिवाइस जैसे माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस बुक और सर्फेस प्रो 4 इंटेल के स्काईलेक प्रोसेसर के साथ ही आते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल ने 2015 में ऐप्पल के मैक प्रोडक्ट में 4.08 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सूत्रों के हवाले से एक ताइवानी वेबसाइट के मुताबिक नए अल्ट्रा-थिन मैकबुक की मदद से 2016 में ऐप्पल को ज्यादा बिक्री की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »